Monday, July 27, 2026
BREAKING
लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम' गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है' 'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक 'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका बरसात में रहना है सेहतमंद? तो रोजमर्रा की इन छोटी आदतों से करें संक्रमण का बचाव बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

27 जुलाई, 2026 01:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि विकसित गांव ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और सीमावर्ती गांवों को अब देश के ‘पहले गांव’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत कर रहा है और उन्हें देश की जमीनी वास्तविकताओं से जोड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर के करोड़ों युवा राष्ट्र निर्माण की विभिन्न पहलों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के बाद युवाओं को सीमावर्ती गांवों में भेजने की पहल की गई, ताकि वे वहां की संस्कृति, चुनौतियों और देशभक्ति की भावना को करीब से समझ सकें। इस कार्यक्रम के तहत तीन लाख आवेदनों में से 400 युवाओं का चयन किया गया।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों का देशप्रेम कठिन परिस्थितियों के बावजूद कभी कमजोर नहीं पड़ा। पहले इन गांवों को देश का अंतिम गांव माना जाता था, लेकिन अब सरकार ने इन्हें देश का पहला गांव मानते हुए यहां सड़क, बिजली, पेयजल, गैस, इंटरनेट और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधारभूत ढांचे के विकास से सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है, जिससे स्थानीय लोगों की आय और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम इन क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति दे रहा है।

युवाओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने अनुभव कम से कम 100 अन्य युवाओं के साथ साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों की संस्कृति और उत्पादों को बढ़ावा दें तथा परिवार और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से इन क्षेत्रों की यात्रा को प्रोत्साहित करें।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि जब देश का युवा जमीनी चुनौतियों और उनके समाधान से सीधे जुड़ेगा, तब विकसित भारत का लक्ष्य और अधिक तेजी से साकार होगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनकी सक्रिय भागीदारी से देश नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि