Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मनोरंजन

वर्कआउट करते हुए टीवी एक्टर की मौत:46 साल के सिद्धांत सूर्यवंशी को जिम में आया हार्ट अटैक, कसौटी जिंदगी से फेमस हुए थे

11 नवंबर, 2022 08:13 PM

पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। 46 साल के सिद्धांत को शुक्रवार को मुंबई के जिम में वर्कआउट के दौरान हार्टअटैक आया था। भास्कर के सूत्रों के अनुसार सिद्धांत वर्कआउट करते हुए बेहोश हो गए थे। ट्रेनर और जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं किया तो तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई थी।एंबुलेंस से सिद्धांत सूर्यवंशी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 12:31 पर मृत घोषित कर दिया। वे कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था।

सिद्धांत की बॉडी फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में रखी गई है। अस्पताल वालों ने ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सिद्धांत के निधन की सूचना दी है। अस्पताल में पूछताछ के बाद पुलिस वन अबव जिम पहुंची जहां उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिलहाल उनका ADR नहीं हुआ है। पुलिस ने लीगल प्रोसेस शुरू कर दी है।

12 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार

सिद्धांत सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार संभवतः कल यानी 12 नवंबर को विले पार्ले में स्थित पवन हंस हैलिपैड के पास हिंदु श्मशान घाट में होगा।

फिटनेस फ्रीक थे, फैंस को मोटिवेट करते थे
सिद्धांत सूर्यवंशी फिटनेस फ्रीक थे। वे रेगुलरली जिम जाया करते थे। वहीं, सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते रहते थे। शुक्रवार को इसी तरह जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसने उनकी जान ले ली।

आनंद के नाम से भी फेमस थे सिद्धांत
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर 1975 को मुबंई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल 'कुसुम' से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है।

सिद्धांत सूर्यवंशी ने दो शादियां की थीं
सिद्धांत की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। उन्होंने साल 2000 में पहली शादी इरा सूर्यवंशी से की थी। पहली शादी से सिद्धांत की एक बेटी है। इरा से साल 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2017 में उन्होंने मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर अलीसिया राउत से दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ।

अगर आप भी फिटनेस फ्रीक हैं तो इन छह बातों का रखें ध्यान

  • ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपको फिटनेस मेंटेन रखना है तो नॉर्मल लेवल की एक्सरसाइज भी काफी है लेकिन हेवी एक्सरसाइज करेंगे तो बॉडी और हार्ट पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ने लगता है इसका कारण यह भी है कि हर किसी का शरीर अलग-अलग होता है। सभी में ज्यादा वर्कआउट की ताकत नहीं होती।
  • आजकल यूथ जिम फ्रीक हो गए हैं लेकिन उनकी कई गलतियों से वे दिल संबंधित बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। आप घंटों पसीना बहा रहे हैं, वर्कआउट कर रहे हैं, यह काफी नहीं, आप किस तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं, ये बात सबसे अहम है।
  • अगर आप ट्रेड मिल या किसी कार्डियो एक्सरसाइज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार में 10 मिनट से ज्यादा वक्त न बिताएं।
  • हर कार्डियो एक्सरासाइड के बाद कम से कम 5 मिनट का ब्रेक जरूर लें। इससे हार्ट को रिलैक्स फील होगा।
  • डॉक्टर या ट्रेनर की एडवाइस से ही वर्कआउट का समय तय करें। जरूरत से ज्यादा वर्कआउट या एक्सरसाइज खतरनाक हो सकता है।
  • वर्कआउट के दौरान अगर छाती के लेफ्ट साइड में दर्द हो तो तुरंत एक्सराइज रोक दें और बिना देर किए डॉक्टर से मिलें।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी