Friday, April 24, 2026
BREAKING
नी मूवमेंट : रोजाना कुछ मिनट का अभ्यास देगा बेहतर संतुलन और ताकत, जॉइंट्स की समस्या में भी राहत हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाने में मददगार है अंजलि मुद्रा, जानिए कैसे करती है शरीर पर असर गर्मियों में हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल? प्राकृतिक चमक के लिए जानें शैंपू का सही तरीका जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान आज की युवा पीढ़ी इन्फॉर्मेशन ओवरलोड की शिकार : काजोल रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग 'जी लेंगे', पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक वरुण धवन : पिता ने लॉन्च करने से किया इनकार, अपने दम पर बनाई अलग पहचान जब तक ईरान समझौते पर सहमत नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर दबदबा बनाए रखेगा : ट्रंप बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद अमित शाह ने किया मतदाताओं का अभिनंदन, बोले- यह सुशासन के नए युग की आहट संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते करेंगी भारत का दौरा

मनोरंजन

वरुण धवन : पिता ने लॉन्च करने से किया इनकार, अपने दम पर बनाई अलग पहचान

24 अप्रैल, 2026 01:02 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्हें परिवार से फिल्मी माहौल तो मिला, लेकिन पहचान उन्हें मेहनत और संघर्ष से बनानी पड़ी। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद उनके लिए फिल्मों में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं था। कहा जाता है कि डेविड धवन चाहते थे कि उनका बेटा अपने दम पर आगे बढ़े और खुद मेहनत करके पहचान बनाए। यही वजह थी कि उन्होंने वरुण को अपने बैनर से लॉन्च नहीं किया। आज वरुण धवन उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने मेहनत, लगन और लगातार काम के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मे वरुण धवन फिल्मी माहौल में बड़े हुए। उनके पिता डेविड धवन हिंदी सिनेमा के बड़े निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनके बड़े भाई रोहित धवन भी निर्देशक हैं। घर में हमेशा बड़े कलाकारों का आना-जाना लगा रहता था। ऐसे माहौल में बड़े होने के कारण वरुण का झुकाव भी फिल्मों की तरफ हो गया। उनके पिता चाहते थे कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें। वरुण ने मुंबई में पढ़ाई करने के बाद इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की।

पढ़ाई खत्म करने के बाद वरुण भारत लौट आए। उस समय हर किसी को लगता था कि डेविड धवन अपने बेटे को बड़े लेवल पर लॉन्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेविड धवन ने साफ कहा कि वरुण को खुद मेहनत करनी होगी। यही वजह रही कि वरुण ने फिल्मों में सीधे अभिनेता बनने के बजाय शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर की। उन्होंने 'माई नेम इज खान' में करण जौहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं और कैमरे के पीछे का काम समझा।
इसके बाद, साल 2012 में करण जौहर ने वरुण को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लॉन्च किया। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और वरुण रातोंरात युवाओं के पसंदीदा स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'जुड़वा 2', 'अक्टूबर' और 'सुई धागा' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि गंभीर भूमिकाओं में भी अपनी अभिनय क्षमता साबित की।

वरुण धवन ने अपने करियर में लगातार कई हिट फिल्में दीं। एक समय ऐसा आया जब उनकी लगातार 11 फिल्में सफल रहीं। इस उपलब्धि ने उन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारों की कतार में खड़ा कर दिया। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स में नामांकन भी मिले।
उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे और फिर साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान

जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान

आज की युवा पीढ़ी इन्फॉर्मेशन ओवरलोड की शिकार : काजोल

आज की युवा पीढ़ी इन्फॉर्मेशन ओवरलोड की शिकार : काजोल

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग 'जी लेंगे', पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग 'जी लेंगे', पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

ओटीटी के दौर में बदला भारतीय सिनेमा का चेहरा : पल्लवी चटर्जी

ओटीटी के दौर में बदला भारतीय सिनेमा का चेहरा : पल्लवी चटर्जी

सपनों की दुनिया बुन रहे हैं इम्तियाज, 'मैं वापस आऊंगा' के सेट से सामने आया खास वीडियो

सपनों की दुनिया बुन रहे हैं इम्तियाज, 'मैं वापस आऊंगा' के सेट से सामने आया खास वीडियो

प्यार और जंग में सब जायज है, जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लिखा लेटर

प्यार और जंग में सब जायज है, जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लिखा लेटर

कीकू शारदा : संघर्ष के दिनों में छोटी-मोटी नौकरियां की, फिर ऐसे बदली किस्मत

कीकू शारदा : संघर्ष के दिनों में छोटी-मोटी नौकरियां की, फिर ऐसे बदली किस्मत

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील