Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

वजन घटाने से लेकर स्किन ग्लो तक... चौंका देंगे इस सुपरफूड के फायदे, ऐसे करें रोज सेवन

25 अगस्त, 2025 06:36 PM

पोषण विशेषज्ञों की मानें तो संतुलित आहार के बिना न तो शरीर स्वस्थ रह सकता है और न ही मन। ऐसे में रोज़मर्रा की डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन्हीं में से एक है अखरोट, जिसे भिगोकर खाने से इसके लाभ और भी अधिक हो जाते हैं।

क्यों भिगोकर खाने चाहिए अखरोट?
अखरोट में फाइटिक एसिड और टैनीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं। इन्हें भिगोने से ये तत्व कम हो जाते हैं, जिससे अखरोट को पचाना आसान हो जाता है और शरीर इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और ऐंटीऑक्सीडेंट को बेहतर तरीके से अब्सॉर्ब कर पाता है। चलिए जानते हैं भिगोए हुए अखरोट से मिलने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

दिमाग और याददाश्त को मिलती है मजबूती
भिगोए हुए अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, पॉलीफेनॉल और ऐंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये न केवल स्मरण शक्ति बढ़ाते हैं, बल्कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं, जिससे अल्जाइमर जैसी बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

स्किन के लिए भी वरदान है भिगोया हुआ अखरोट
भिगोए हुए अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन E और ऐंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को भीतर से हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखता है।

दिल के लिए भी फायदेमंद है यह ड्राई फ्रूट
अखरोट में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। यह दिल की धमनियों में सूजन को कम कर हार्ट डिजीज के खतरे को घटाता है।

पेट भरे रहने का एहसास, वेट लॉस में मददगार
हालांकि अखरोट कैलोरी से भरपूर होता है, फिर भी इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने का अहसास कराते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती, जो वजन घटाने में सहायक होता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर