Monday, July 13, 2026
BREAKING
पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड का करेंगे दौरा; भारत-ईयू के बीच संबंध होंगे मजबूत अमेरिकी सीनेट सीट के लिए विशेष चुनाव में निक्की हेली के नाम को लेकर अटकलों पर लगा विराम, दावेदारी से किया इनकार वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,490 हुई नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन किया अमेरिका का ईरान पर नया हम*ला शुरू, 24 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी सेना ने की कार्रवाई वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग 'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया 'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

खेल

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भिड़े, क्या है कारण, आइए जानते हैं इस खबर में

22 सितंबर, 2023 01:06 PM

बेलग्रेड :  भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में स्वीडन की दो बार की यूरोपीय चैंपियन एम्मा जोना डेनिस मालमग्रेन को हराकर कांस्य पदक जीता।
सर्बिया के बेलग्रेड में गुरूवार को खेले गये इस मुकाबले में अंतिम पंघाल ने कांस्य पद जीतने के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया है। ग्रीष्मकालीन खेलों के आगामी संस्करण के लिए कुश्ती में यह देश का पहला कोटा है।
ओलिंपिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दो बार की अंडर-20 विश्वचैंपियन अंतिम पंघाल ने जोना मालमग्रेन पर दबाव बनाते हुए तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कांस्य पदक मुकाबले को 16-6 से जीत लिया।
इससे पहले, अंतिम पंघाल ने शुरुआती दौर में 2022 विश्वचैंपियन अमेरिका की डोमिनिक ओलिविया पैरिश को 3-2 से हराया था।
भारतीय पहलवान ने क्वार्टरफाइनल में रूस की नतालिया मालिशेवा के ख़िलाफ़ 9-6 से जीत हासिल करने से पहले राउंड ऑफ 16 में पोलैंड की रोक्साना मार्ता ज़सीना पर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत हासिल की थी।
हालांकि, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल में बेलारूस की वेनेसा कलादज़िंस्काया से अंतिम पंघाल को 5-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच, 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) और अजय (55 किग्रा) को गुरुवार को बेलग्रेड में ग्रीको-रोमन कुश्ती के अपने राउंड ऑफ 32 के मुकाबलों में हार मिली।
अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में पहले भारतीय ग्रीको-रोमन पदक विजेता साजन (82 किग्रा) और मेहर सिंह (130 किग्रा) क्वालिफिकेशन राउंड से आगे नहीं बढ़ सके।
इससे पहले बेलग्रेड में प्रतिस्पर्धा करने वाले 10 भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान पदक जीतने में असफल रहे और कोई भी पुरुष पहलवान ओलंपिक कोटा हासिल नहीं कर सका।
भारत के पुरुष 70 किग्रा फ्रीस्टाइल पहलवान अभिमन्यु को अर्मेनिया के अरमान एंड्रियासियन से कांस्य पदक मैच में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद वह पदक से चूक गए। यह एक गैर-ओलंपिक कोटा इवेंट था।
इस बीच, मनीषा (62 किग्रा), प्रियंका (68 किग्रा) और ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) अपने-अपने महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में पदक मुक़ाबलों में जगह बनाने में असफल रहीं।
भारतीय पहलवान संयुक्त विश्व कुश्ती ध्वज के तहत टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ निलंबित है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल