Monday, August 17, 2026
BREAKING
बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

राष्ट्रीय

लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा

06 जून, 2026 09:17 PM

पटना,। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जेड प्‍लस सुरक्षा हटाने को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने सुरक्षा को खुद वापस किए जाने के दावों को खारिज कर दिया। सुरक्षा कम किए जाने की खबरों के बीच राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में लालू-राबड़ी के बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पहुंचे। आवास पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजप्रताप यादव ने सुरक्षा वापस किए जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि न तो उनकी माता राबड़ी देवी ने और न ही परिवार के किसी सदस्य ने सुरक्षा लौटाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें बार-बार यह बताया जा रहा था कि सुरक्षा संबंधी कमांड समाप्त कर दिया गया है।
तेजप्रताप ने कहा कि उनकी मां ने केवल इतना कहा था कि यदि कमांड समाप्त कर दिया गया है तो सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी से जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा हटाने का कोई निर्णय परिवार की ओर से नहीं लिया गया।
तेजप्रताप यादव ने बताया कि वह अपनी मां का हालचाल जानने के लिए आवास पहुंचे थे क्योंकि राबड़ी देवी अस्वस्थ चल रही हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सुरक्षा बिहार की बहू-बेटियों को मिलनी चाहिए और राज्य सरकार को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने आरोप लगाया कि सरकार समर्थक कुछ माध्यमों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई कि लालू परिवार ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने दोहराया कि उनकी मां से हुई बातचीत में यह स्पष्ट हुआ है कि परिवार ने सुरक्षा लौटाने जैसा कोई कदम नहीं उठाया है। सुरक्षा कर्मियों ने स्वयं दस्तावेज दिखाते हुए कहा था कि उनकी सुरक्षा संबंधी कमांड समाप्त कर दी गई है।
इस पूरे विवाद के बीच विपक्षी दलों ने भी लालू परिवार के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। इंडियन इंसाफ पार्टी (आईआईपी) के सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन में राजद प्रमुख भूमिका निभाता है और जब भी गठबंधन के किसी बड़े नेता पर राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव पड़ता है तो सहयोगी दलों की जिम्मेदारी बनती है कि वे नैतिक समर्थन दें।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार के वास्तविक और ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए लालू परिवार से जुड़े मामलों को प्रमुखता दे रही है।
आईपी गुप्ता ने बिहार सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और कई गंभीर मुद्दे सरकार के सामने मौजूद हैं। टेंडर घोटाले जैसे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को केंद्र में रखकर राजनीतिक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं