Monday, November 09, 2026
BREAKING
• जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल • दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान • दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल • उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार • दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल • 'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई • 'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन • भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा • दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश

राष्ट्रीय

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा मुख्यालय में हवन, अमित शाह-नितिन नवीन ने दी बधाई

09 नवंबर, 2026 10:46 AM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन के मौके पर रविवार को पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हवन में हिस्सा लिया। सभी ने एलके आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के जरिए पार्टी नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। नितिन नवीन ने अपने संदेश में लिखा, ”भारत रत्न से सम्मानित, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और हम सभी के मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने एलके आडवाणी के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को विस्तार देने और राष्ट्रवादी विचारधारा को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राम जन्मभूमि आंदोलन को जन आंदोलन बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी और संगठन के प्रति अटूट समर्पण हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक वीडियो संदेश में भी एलके आडवाणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने भाजपा को एक अलग पहचान वाली पार्टी बनाया है। नितिन नवीन ने कहा कि एलके आडवाणी ने अपने कार्यकाल में पार्टी के भीतर नेतृत्व की एक मजबूत टीम तैयार की। आज वही नेतृत्व न केवल पार्टी का संचालन कर रहा है, बल्कि देश का नेतृत्व भी कर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में आडवाणी को राष्ट्र सेवा का प्रतीक, भाजपा का शिल्पकार और सिद्धांतों पर चलने वाला राजनेता बताया। अमित शाह ने लिखा कि आडवाणी 99 वर्ष पूरे कर अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर भाजपा के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के उप प्रधानमंत्री तक का उनका सफर सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का जीवंत उदाहरण है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश