Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मनोरंजन

लगातार बढ़ रही है दृश्यम-2 की कमाई:वर्किंग डे के बावजूद करीब 12 करोड़ रहा चौथे दिन का कलेक्शन

22 नवंबर, 2022 05:59 PM

दृश्यम 2 की कमाई का सिलसिला लगातार बढ़ते जा रहा है। वर्किंग डे के बावजूद फिल्म ने सोमवार को 11.87 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने चार ही दिनों में 76 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉलीवुड फिल्मों के लिए ये साल काफी साधारण रहा है, चंद ही फिल्में ऐसी थीं जो ऑडियंस को थिएटर्स में लाने में कामयाब हो पाईं। अब शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ दृश्यम 2 भी इस फेहरिस्त का हिस्सा हो गई है। 2022 में रिलीज हुई सभी हिंदी फिल्मों में दृश्यम 2 ने दूसरा सबसे बेस्ट ओपनिंग वीकेंड हासिल किया है।

तरण आदर्श ने शेयर किया फिल्म का कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का कलेक्शन शेयर करते हुए लिखा- "दृश्यम 2 का शानदार प्रदर्शन जारी है। चौथे दिन का भी ट्रेंड भी काफी बेहतर है, 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब निगाहें 100 करोड़ पर है। शुक्रवार 15.38 करोड़, शनिवार 21.59 करोड़, रविवार 27.17 करोड़, सोमवार 11.87 करोड़। कुल: ₹ 76.01 करोड़।"

2022 में ओपनिंग वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में

इस साल जितनी भी हिंदी फिल्में रिलीज हुईं हैं उन सभी में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन ब्रह्मास्त्र ने किया था। ब्रह्मास्त्र ने शुरुआती तीन दिनों में 111 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब 64 करोड़ के कलेक्शन के साथ दृश्यम 2 ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। करीब 56 करोड़ के कलेक्शन के साथ भूल भुलैया 2 तीसरे नंबर पर है। चौथे और पांचवें नंबर पर सम्राट पृथ्वीराज और गगूंबाई काठियावाड़ी काबिज है।

2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है दृश्यम 2

दृश्यम 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 15.38 करोड़ रुपए था। 2022 में रिलीज होने वाली सभी हिंदी फिल्मों में ब्रह्मास्त्र ने सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी। ब्रह्मास्त्र का फर्स्ट डे कलेक्शन 37 करोड़ था। 15.25 करोड़ के साथ राम सेतु दूसरे नंबर पर थी लेकिन 15.38 करोड़ के कलेक्शन के साथ दृश्यम 2 ने राम सेतु को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ने तीन ही दिनों में अपना बजट निकाला

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था लेकिन कोविड के दौरान उनका निधन हो गया जिसकी वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने ही फिल्म के डायरेक्शन की भी जिम्मेदारी उठा ली। अब तीन दिनों में 64 करोड़ की कमाई करके फिल्म ने अपना बजट भी निकाल लिया है। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ के आस-पास था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी