Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

राष्ट्रीय

लकाडोंग हल्दी बनेगी ‘ब्रांड नॉर्थ ईस्ट’, सिंधिया ने शुरू किया गोल्डन स्पाइस मिशन

22 जुलाई, 2026 11:45 AM

केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के साथ 175.45 करोड़ रुपए की ‘मिशन गोल्डन स्पाइस–एकीकृत लकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना’ का शुभारंभ किया। पांच वर्षों (2025-2030) में लागू होने वाले इस मिशन का उद्देश्य मेघालय की जीआई-टैग वाली लकाडोंग हल्दी को वैश्विक स्तर पर प्रीमियम मसाला ब्रांड के रूप में स्थापित करना और किसानों की आय बढ़ाना है।

दो चरणों में लागू होगा मिशन
मिशन को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में हल्दी की वैल्यू चेन को मजबूत किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में उत्पादन और प्रसंस्करण का विस्तार किया जाएगा। एमडीओएनईआर और उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के नेतृत्व में यह मिशन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, एपीईडीए, मसाला बोर्ड, राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड, आईसीएआर, नाबार्ड, एसएफएसी और मेघालय सरकार के सहयोग से संचालित होगा।

उच्च करक्यूमिन वाली हल्दी बनेगी वैश्विक ब्रांड
एमडीओएनईआर की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने कहा कि लकाडोंग हल्दी में 7 से 10% तक करक्यूमिन पाया जाता है, जो विश्व औसत से काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रसंस्करण सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, ब्रांडिंग और बाजार संपर्क की कमी के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। मिशन के जरिए इन कमियों को दूर कर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी पहुंच बढ़ाई जाएगी।

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर नॉर्थ ईस्ट’ और ‘अष्टलक्ष्मी’ विजन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लकाडोंग हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा दुनिया के औसत से लगभग चार गुना अधिक है और इसके उत्पादन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि मिशन का लक्ष्य किसानों को मिलने वाला मूल्य 30-40 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 2030 तक लगभग 80 रुपए प्रति किलो करना और खेती का रकबा 2,500 हेक्टेयर से बढ़ाकर 7,500 हेक्टेयर तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री ने जी7 में भी किया था उल्लेख
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जी7 शिखर सम्मेलन में मेघालय की लकाडोंग हल्दी को प्रस्तुत किया था, जिससे वैश्विक स्तर पर इसके प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने मिशन से जुड़े सभी पक्षों से गुणवत्ता, प्रामाणिकता, उत्पादन क्षमता और स्थिरता सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि यह उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पहचान बना सके।

मेघालय सरकार ने बताया परिवर्तनकारी कदम
मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि यह मिशन वर्षों से किए गए संस्थागत प्रयासों पर आधारित है और उत्तर-पूर्व के प्रत्येक राज्य के विशिष्ट उत्पाद को वैश्विक पहचान दिलाने की केंद्र सरकार की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मेघालय के बाहर लकाडोंग हल्दी उगाने पर करक्यूमिन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे इसकी विशिष्टता स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनानास, अदरक, कटहल, शहद और मशरूम जैसे अन्य उत्पादों के लिए भी इसी मॉडल को अपनाया जाएगा।

महिलाओं और किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
मेघालय के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री टिमोथी डी. शिरा ने कहा कि लकाडोंग हल्दी केवल एक फसल नहीं, बल्कि राज्य की संस्कृति और कृषि विरासत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत पूर्वोत्तर में ऑर्गेनिक हल्दी की सबसे बड़ी एकीकृत प्रसंस्करण और करक्यूमिन निष्कर्षण सुविधा स्थापित की जाएगी। साथ ही महिलाओं को किसान उत्पादक संगठनों और उद्यमों के केंद्र में रखकर मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा

असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-उत्तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को किया संबोधित, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-उत्तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को किया संबोधित, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर