Friday, April 17, 2026
BREAKING
NCR में बढ़ेगा पारा, अगले चार दिनों में 40 डिग्री के पार, वायु प्रदूषण भी खतरे के निशान के ऊपर महिला आरक्षण पर मायावती का कांग्रेस और सपा हमला, बोलीं सत्ता में रहते हुए वंचित समाज के लिए नहीं दिखाई गंभीरता पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, लुधियाना स्थित आवास पर भारी सुरक्षा तैनात लोकसभा में देर रात तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने वाले तीन विधेयकों पर विचार होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता; सुरक्षा परिषद में रूस-चीन के वीटो पर बरकरार रखा तटस्थ रुख पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद इजरायल-लेबनान सीजफायर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की मध्यस्थता को सराहा, स्थायी शांति पर जोर अमेरिकी दूतावास ने जेडी वेंस के भारत दौरे की दिलाई याद सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू यूरोपा लीग: एससी ब्रागा ने बेटिस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

मनोरंजन

रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट

17 अप्रैल, 2026 11:18 AM

मुंबई : मुंबई में चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से जुटी हुई थी और आखिरकार उसे आगरा से पकड़ लिया गया।

इस गिरफ्तारी के साथ ही रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस 14 आरोपियों को गिरप्तार कर चुकी है। इनमें शूटर, हथियार सप्लाई करने वाले और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग के समय प्रदीप कुमार उर्फ गाठ भी मौजद था। घटना के बाद से फरार था जिसकी तलाश मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही थी।
आपको बताते चलें, 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमलावरों ने इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हमले के पीछे उगाही का मकसद था। आरोपियों को पैसों का लालच देकर इस वारदात के लिए तैयार किया गया था। मुख्य शूटर दीपक शर्मा को 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, जिसमें से 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

आरडी. बर्मन से लेकर जतिन-ललित तक, दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चमके मोंटी शर्मा

आरडी. बर्मन से लेकर जतिन-ललित तक, दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चमके मोंटी शर्मा

अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

'मटका किंग' में 60-70 के दशक की मुंबई को जीना रहा खास अनुभव : कृतिका कामरा

'मटका किंग' में 60-70 के दशक की मुंबई को जीना रहा खास अनुभव : कृतिका कामरा

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश:

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव