Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

रेड एम्बुलेंस और फोर्टिस मोहाली के खिलाफ एम्बुलेंस ऑपरेटर ने खोला मोर्चा

22 मई, 2024 04:42 PM

चंडीगढ़:-हॉस्पिटल्स के बाहर से पेशेंट को लाने व छोड़ने से अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एम्बुलेंस ऑपरेटर्स के लिए भूखों मरने की नौबत आ गई है। कारण है फोर्टिस जैसे प्राइवेट हॉस्पिटल्स का रेड एम्बुलेंस जैसी कंपनियों से हाथ मिलाना।
एम्बुलेंस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब के प्रधान बलविंदर सिंह व अन्य सुरिंदर कुमार और श्रवण कुमार ने बताया कि वो लोग फोर्टिस हॉस्पिटल के बाहर पिछले कई वर्षों से एम्बुलेंस चला रहे हैं। पेशेंट्स को उनके घर से लाना, इलाज के बाद उनके घर तक छोड कर आना हो या फिर डेड बॉडी को छोड़ना, यह सब वो लोग भली भांति करते आ रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय पहले हैदराबाद से आई एक कंपनी ने उन्हें ज्यादा काम देने का प्रलोभन देकर अपने साथ जुड़ने को कहा। उन्होंने रेड एम्बुलेंस के प्रतिनिधियों से पूछा कि उन्हें उनके साथ जुड़ कर क्या फायदा होगा। तो कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें पेशेंट्स को लाने छोड़ने का ज्यादा काम दिए जाने की बात कही।जबकि पेमेंट भी उतनी ही थी। उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि यह सब तो वो पहले ही कर रहे हैं। तब रेड एम्बुलेंस के प्रतिनिधियों ने फोर्टिस हॉस्पिटल के अधिकारियों से मुलाकात कर टाई अप कर लिया और अपनी 05 एम्बुलेंस हॉस्पिटल के अंदर लगा दी। जिससे उन्हें काम आना बंद हो गया। रेड एम्बुलेंस वालों ने बाहरी एम्बुलेंस वालों के लिए 5000/-, 15000/-, 25000/-,35000 और 80000 का पैकेज सिस्टम तैयार किया है। जिसमे विभिन्न कंडीशन्स के तहत उन्हें काम दिया जाएगा। तब उन सब एम्बुलेंस ऑपरेटर्स ने फोर्टिस हॉस्पिटल के जी एम और मैनेजिंग डायरेक्टर से मुलाक़ात कर अपनी समस्या उनके सामने रखी, उन अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में कुछ न कुछ अवश्य किया जाएगा। लेकिन कुछ नतीजा नही निकला। वो लोग आज भी फोर्टिस हॉस्पिटल के बाहर बैठे काम की बाट जोहते रहते हैं। लेकिन निठल्ले बैठे रहने के अलावा उनके पास कोई काम नही है। उनके अनुसार उन सब ने एम्बुलेंस फाइनेंस करवा रखी है, काम न आने से किश्ते रुक गई है। घर परिवार में भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्हें समझ नही आ रहा है कि अब करें तो क्या करें। उन्होंने आगे कहा कि रेड एम्बुलेंस वाले पेशेंट्स और उनके परिजनों से मनमर्जी से पैसे वसूल रहे हैं। उनका कोई तय रेट नही है। दुख इस बात का है कि पेशेंट्स और उनके परिजनों के साथ बड़ी लूट हो रही है, जिसका वो कोई विरोध भी नही कर पा रहे। वहीं उनका एम्बुलेंस ऑपरेटर्स का ट्राईसिटी और अन्य आउटसाइड राज्यों के लिए फिक्स वाजिब रेट है, लेकिन रेड एम्बुलेंस की धक्केशाही के चलते उन्हें पेशेंट्स व उनके परिजनों को उन तक पहुंचने नही दिया जा रहा। उनका मानना है कि लोगों के साथ हो रही इस लूट पर अंकुश लगे। पेशेंट्स व उनके परिजनों की5 मजबूरी और लाचारी का नाजायज़ फायदा न उठाया जाए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार