शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए निमंत्रण दिया। बता दें कि 23 जून को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। इसी को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी को निमंत्रण दिया है।