Sunday, April 05, 2026
BREAKING
जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च ट्रंप के बयान पर घमासान, अमेरिका में चीनी ऑटो कंपनियों की एंट्री के खिलाफ 'डेमोक्रेट्स' की चेतावनी IPL-2026 : राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे का कातिल स्पेल रश्मिका मंदाना : पहली ही फिल्म से मिला हिट करियर और लाइफ पार्टनर, ऐसे टूटा रिश्ता कि बैन होने की आ गई नौबत राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट कविता कौशिक ने बताया 'कप्तान' के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी, गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूर वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण Haier ने भारत में लांच लिए हैवी ड्यूटी Desert Rose Super AC, फीचर्स हैं खास पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

राष्ट्रीय

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की, आपदा प्रबंधन पर जोर

12 जून, 2025 02:09 PM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को गांधीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने आगामी मानसून से संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारियों और अग्रिम आयोजनों की जानकारी ली। बैठक में राज्य सरकार के विभागों के अलावा केंद्रीय मौसम विभाग, एनडीआरएफ और तटरक्षक बल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू कर दी हैं और वर्षा की स्थिति में जनजीवन पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसके लिए अपने विभागों की आपदा प्रबंधन योजनाएं तैयार की हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में वर्षा की स्थिति के दौरान आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम समय पर पहुंच सके, इस उद्देश्य से कच्छ और सौराष्ट्र के लिए एक टीम को स्थायी रूप से तैनात करना आवश्यक है। उन्होंने इसके लिए एनडीआरएफ के साथ आवश्यक समन्वय के लिए राजस्व विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. जयंती रवि को निर्देश दिए।

सीएम पटेल ने सभी विभागों के वरिष्ठ सचिवों से कहा कि मानसून के दौरान जनजीवन को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर किए जाने वाले मरम्मत आदि कार्यों को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से सकारात्मक रूप से लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी है। मुख्य सचिव पंकज जोशी और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एमके दास सहित विभागों के वरिष्ठ सचिवों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिंचाई और जल संसाधन, जलापूर्ति, ऊर्जा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सड़क एवं भवन निर्माण और स्वास्थ्य सहित जनजीवन से सीधे जुड़े विभागों द्वारा प्री-मानसून गतिविधियों के आयोजन पर चर्चा की गई।

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) ने बताया कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में महानगर पालिका, जिला और तहसील स्तर की आपदा प्रबंधन योजना में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने के साथ ही मॉकड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस उद्देश्य से लगभग 9 हजार आपदा मित्रों को राहत और बचाव कार्यों का गहन प्रशिक्षण देने का भी आयोजन है।

मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा की स्थिति में सड़कों और हाईवे के क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत करने के साथ ही वैकल्पिक रूट तैयार रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। बैठक में सड़क एवं भवन विभाग के सचिव ने बताया कि राज्य के छोटे पुलों और कोज-वे का 90 फीसदी प्री-मानसून निरीक्षण हो गया है।

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.जे. हैदर ने बताया कि ऊर्जा विभाग वर्षा की स्थिति में बिजली आपूर्ति के प्रभावित होने पर उसे तत्काल बहाल करने के लिए सैटेलाइट फोन सहित पर्याप्त उपकरणों और मैनपॉवर से सुसज्जित है। मुख्य सचिव पंकज जोशी ने जिलों में कंट्रोल रूमों को लगातार कार्यरत रखने के लिए और प्रत्येक जिले की आवश्यकता के अनुसार उन्हें संसाधन-सामग्री या अन्य मदद मुहैया कराने के लिए संबंधित विभागों को सुझाव दिए। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

महिला सुरक्षा पर गंभीर नहीं है सरकार : राहुल गांधी

महिला सुरक्षा पर गंभीर नहीं है सरकार : राहुल गांधी

देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में अधिक खरीददारी न करें लोग

देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में अधिक खरीददारी न करें लोग

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त