Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस अमेरिका ने 27 ईरानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाए, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न' कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा, स्कॉट बेसेंट ने शुरू किया ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ ट्रंप ने कनाडा के शराब और डेयरी उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध, बढ़ा व्यापारिक टकराव अमेरिका और कोलंबिया के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु सहयोग पर समझौते

राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

09 सितंबर, 2026 02:37 PM

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत और मौत से पहले उनके सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब में सरकारी नाकामी पर सवाल उठाने वालों को कथित तौर पर धमकी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पंजाब की आप सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है कि सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और यातना से मिलेगा। अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह ने वित्त मंत्री से सिर्फ इतना पूछा कि सरकार ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी बुरी तरह नाकाम क्यों है?" उन्होंने कहा कि बस इस बात पर उन्हें इतना प्रताड़ित और अपमानित किया गया, माफी मांगने के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने जहर खा लिया। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते हुए इलाज के अभाव में, आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गए। पिछले हफ्ते मैंने एक युवा मोहनजीत सिंह से भी बात की, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रताड़ित किया गया था।

राहुल गांधी ने सरकार का काम जनता को जवाब देना है, सवाल पूछने वालों को कुचलना नहीं। गुलजार सिंह जी के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। मुख्यमंत्री तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लें और सुनिश्चित करें कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो जिसकी एफआईआर में उनका नाम दर्ज किया जाए।
बता दें कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत और उनकी मौत से पहले सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर पंजाब के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। आयोग का यह कदम पूर्व विधायक एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष शीतल अंगुराल द्वारा सौंपे गए अभ्यावेदन के बाद उठाया गया है।

अंगुराल ने एनसीएससी से उचित कार्रवाई करने और वीडियो में उठाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। अपने अभ्यावेदन में उन्होंने गुलजार सिंह की मौत की परिस्थितियों और घटना से पहले वीडियो में लगाए गए आरोपों की गहन जांच की मांग की थी। मामले पर संज्ञान लेते हुए एनसीएससी ने संबंधित पंजाब अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वेरका ने मंगलवार को भगवंत मान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS

बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह

बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW

‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित