Thursday, July 30, 2026
BREAKING
माइक्रोसॉफ्ट की शानदार तिमाही, AI की बढ़ती मांग से नेट प्रॉफिट 35.8 अरब डॉलर पहुंचा ट्रंप ने ब्रिटेन को नॉर्थ सी के तेल और गैस का दोहन बढ़ाने की दी सलाह सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का गाजा में सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरों को कम करने के लिए चूहों पर कंट्रोल लगा रहा यूएन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चेकपॉइंट पर हुआ जोरदार धमाका, सात पुलिसकर्मी की मौत और 22 घायल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

राष्ट्रीय

राहुल गांधी के संबोधन को बाधित करने के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

30 जुलाई, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली : मानसून सत्र के 9वें दिन भी संसद में हंगामे के आसार हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसद संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सभी सांसद राहुल गांधी के संबोधन का मुद्दा उठाते हुए सुबह 10.30 बजे मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, इससे पहले, सुबह 10 बजे 'इंडिया' ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है। संसद में बुधवार को राहुल गांधी के संबोधन को दौरान हंगामा हुआ। एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने 'इडियट' और 'अंधभक्त' शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। बाद में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए छात्रों पर फायरिंग के आरोप लगाए थे।

इसके बाद सदन में किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी मांगने या तथ्य सामने रखने की मांग की। इसी बीच हंगामा लगातार जारी रहा। बाद में सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
उधर, गुरुवार को एंटी पेपर लीक विधेयक (लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026) राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल पर दोपहर करीब 2 बजे चर्चा होने की संभावना है।
वहीं, कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने नए दलबदल विरोधी कानून की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आज की कार्यवाही स्थगित की जाए और तत्काल महत्व के इस मामले पर पूरी चर्चा की अनुमति दी जाए। उन्होंने नोटिस में कहा, "मेरा प्रस्ताव है कि यह सदन प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के अन्य सभी सूचीबद्ध कार्यों को स्थगित कर एक नए दल-बदल विरोधी कानून के स्वरूप पर चर्चा करे।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

सीएम योगी गाजीपुर को देंगे बड़ी सौगात, 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी गाजीपुर को देंगे बड़ी सौगात, 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मैं लूंगा जिम्मेदारी, डरने की जरूरत नहीं… छात्रों पर हिंसा के आरोप के बीच जवानों से बोले CRPF चीफ

मैं लूंगा जिम्मेदारी, डरने की जरूरत नहीं… छात्रों पर हिंसा के आरोप के बीच जवानों से बोले CRPF चीफ

सोनम वांगचुक को पसंद आया मोदी सरकार का कदम, कहा- मैं खुश हूं

सोनम वांगचुक को पसंद आया मोदी सरकार का कदम, कहा- मैं खुश हूं

राहुल गांधी का भाषण छोड़ पंजाब पहुंचे चन्नी, वॉट्सऐप मैसेज के बाद भी नहीं मानी बात?

राहुल गांधी का भाषण छोड़ पंजाब पहुंचे चन्नी, वॉट्सऐप मैसेज के बाद भी नहीं मानी बात?

मुगलों ने शिवाजी को चूहा कहा था, आज युवाओं को 'कॉकरोच' कहा जा रहा: उद्धव ठाकरे

मुगलों ने शिवाजी को चूहा कहा था, आज युवाओं को 'कॉकरोच' कहा जा रहा: उद्धव ठाकरे

सर्किल रेट बढ़ने का इंतजार जल्द होगा खत्म, यूपी के इस जिले का ड्राफ्ट तैयार, कितनी होगी बढ़ोतरी

सर्किल रेट बढ़ने का इंतजार जल्द होगा खत्म, यूपी के इस जिले का ड्राफ्ट तैयार, कितनी होगी बढ़ोतरी

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट