Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

'राहुल गांधी अंतिम LOP जैसे बहादुर शाह जफर अंतिम मुगल': गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

10 मार्च, 2026 04:57 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोला। सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का आचरण एक 'अर्बन नक्सली' की भांति है और यही प्रवृत्ति कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व के अंत का कारण बनेगी। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से चर्चा के दौरान गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना मुगल वंश के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर से करते हुए उन्हें "नकली गांधी परिवार का अंतिम युवराज" करार दिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को "अबोध बालक" समझते हैं, क्योंकि वे जो बोलते हैं और जो सोचते हैं, वह कोई समझ नहीं पाता। उन्होंने कहा कि इतिहास देख लीजिए, राहुल गांधी हर मुद्दे पर अर्बन नक्सली की तरह प्रतिक्रिया देते हैं। वह अपनी हर बात से पलट जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि किसी ने आज तक राहुल गांधी जैसा विपक्ष का नेता (एलओपी) नहीं देखा। पहले खुद ही सदन को जानकारी देते हैं कि इन विषयों पर हम चर्चा चाहते हैं और जब उस पर चर्चा होनी होती है तो वहां से भाग जाते हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी को अब केवल अर्बन नक्सली की तरह पोज देना होता है, बाकी उन्हें किसी चीज से मतलब नहीं है। वह पहले तो मुद्दे खड़े करते हैं, लेकिन जैसे ही चर्चा का समय आता है, वह सदन से निकल जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन के कार्य और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना विपक्ष के नेता का फर्ज़ है, न कि केवल पब्लिसिटी या नाटक दिखाना।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए कामना करता हूं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इनकी सरकार चलती रहे, लेकिन जिस तरह से उनका स्वभाव है उससे यह हो पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर थे, उसी प्रकार अंतिम एलओपी राहुल गांधी हैं। उन्होंने गांधी परिवार को नकली बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अंतिम अबोध युवराज हैं। गिरिराज सिंह का कहना है कि राहुल गांधी जब सदन में कोई मुद्दा उठाते हैं और चाहते हैं कि उस पर चर्चा हो तो उन्हें उससे भागना नहीं चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम