Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक – हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

30 अगस्त, 2025 09:35 PM
चंडीगढ़; पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार, आम लोगों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री लगातार भेजी जा रही है। प्रभावित इलाकों के लोगों की हर तरह की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों के सहयोग से राज्य सरकार की पूरी मशीनरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात एक कर रही है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को सुनाम से राहत सामग्री से भरे 11 ट्रक पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किए। इन ट्रकों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राशन किटें, खाने-पीने की वस्तुएं और पशुओं के लिए चारा समेत ज़रूरी सामान शामिल था।

वहीं, पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने फाज़िल्का ज़िले के दौरे के दूसरे दिन ज़िला प्रशासन के साथ बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ज़िले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरण का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और अब दूसरे चरण में फिर से प्रभावित परिवारों तक राशन किटें भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 3835 परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं और मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में आए लोगों की हर तरह से मदद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्तन पोस्ट, कांवां वाली पत्तन और अत्तू वाला पुल पर 24 घंटे के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। गांवों में पीने के पानी की लगातार सैंपलिंग की जा रही है और नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 1500 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क दी गई हैं, जबकि पशुपालन विभाग की 14 टीमें भी ज़िले में सक्रिय हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी बारिश के बीच फाज़िल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने गांव घूरका के बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

जेल और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, स्थिति का जायज़ा लिया और राहत कार्यों का नेतृत्व किया। भुल्लर ने गांव कोट बुड्ढा, भोजोके, झुग्गियां पीर बख्श, रादलके, राम सिंह वाला, सभरा और रसूलपुर सहित धुंसी बांध से लगे कई गांवों में सूखा राशन, पीने का पानी, ज़रूरी खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा, फ़ीड तथा चोकर वितरित किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कोई भी परिवार राशन से वंचित नहीं रहेगा।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. बलबीर सिंह ने भोआ के बमियाल क्षेत्र और नरोट जैमल सिंह के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया और रावी नदी का भी जायज़ा लिया। इनमें नरोट जैमल सिंह, जैदपुर, बमियाल, भगवाल, कोहलियां अड्डा आदि शामिल थे। इस अवसर पर सरना से विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशन से भरे वाहन भी रवाना किए गए।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज़ाना लगभग 27 मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं और करीब 500-600 लोग रोज़ इन कैंपों से लाभ उठा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार