Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

रायसीना डायलॉग 2026 : अर्जेंटीना के राजदूत ने एस जयशंकर से की मुलाकात

06 मार्च, 2026 05:42 PM

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के 11वें संस्करण का आयोजन किया गया जा रहा है। इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग देशों से नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस मौके पर अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भूटान के राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल से मुलाकात की। इसके साथ ही डायलॉग में शामिल होने पहुंचे अमेरिकी स्पेस कमांडर जनरल स्टीफन व्हिटिंग ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत में भूटान के राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल के साथ, रायसीना डायलॉग 2026 सेशन में, जिसे ओआरएफ के अध्यक्ष समीर सरण ने आयोजित किया था।"

इसके अलावा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी कमांडर से मुलाकात को लेकर लिखा, "अमेरिकी स्पेस कमांडर जनरल स्टीफन व्हाइटिंग के साथ अच्छी चर्चा हुई, जो रायसीना डायलॉग के लिए भारत में हैं। स्पेस एक अहम जगह है और अमेरिका और भारत सुरक्षा और स्थिरता पक्का करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।"

वहीं विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के स्पेशल सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की। एमईए ने बताया कि भारत-जापान स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप के रक्षा तकनीक और आर्थिक सुरक्षा स्तंभों को मजबूत करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच अच्छे विचार-विमर्श हुए।

इससे पहले विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रायसीना डायलॉग 2026 को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब इस साल 4 से 7 मार्च तक भारत के दौरे पर हैं। बतौर राष्ट्रपति यह उनकी पहली यात्रा है। राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय मंत्री और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ एक बड़ा बिजनेस डेलिगेशन भी है। यह दिखाता है कि दोनों पक्ष ट्रेड, बिजनेस और निवेश को द्विपक्षीय संबंधों के मुख्य स्तंभ के तौर पर कितना महत्व देते हैं।"
जॉर्ज ने आगे कहा, "वे नई दिल्ली में 11वें रायसीना डायलॉग 2026 के उद्घाटन सत्र में हमारे प्रधानमंत्री के साथ चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और कुछ देर पहले उन्होंने संबोधन भी दिया। राष्ट्रपति स्टब की यह यात्रा फिनलैंड के प्रधानमंत्री, पेटेरी ओर्पो की इस साल फरवरी में एआई इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली की यात्रा के तुरंत बाद हो रही है। प्रधानमंत्री ओर्पो ने समिट के दौरान हमारे प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम