Friday, July 17, 2026
BREAKING
'चंडीगढ़ सिर्फ शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल', पीएम मोदी ने किया 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोका: यूएस सेंट्रल कमांड 'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज

राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू, दिनेंद्र दास बोले- भगवान देंगे दंड...

17 जुलाई, 2026 03:27 PM

अयोध्या : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बावजूद2 श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बनी हुई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त राम मंदिर पहुंचकर भगवान राम के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चढ़ावा चोरी मामले को लेकर मंदिर परिसर में शुद्धिकरण और धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने आईएएनएस को बताया कि यज्ञशाला में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही वाल्मीकि रामायण का पाठ भी चल रहा है और हवन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य मंदिर में हुई कथित चोरी के मामले के बाद धार्मिक शुद्धिकरण करना है। दिनेंद्र दास ने कहा कि जब यह मामला सामने आया और इसमें ट्रस्ट से जुड़े लोगों के नाम भी चर्चा में आए, तो पाठ और पूजा कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान लगभग एक सप्ताह से दस दिन तक चल सकता है। खुद भगवान राम दोषी को सजा देंगे।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन उसी स्थान पर किया जा रहा है, जहां यज्ञशाला स्थित है। इस दौरान भगवान राम की आराधना, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रस्ट की आगामी बैठक को लेकर उन्होंने बताया कि बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कथित चोरी की घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी फैसले लिए जाएंगे।

एसआईटी जांच पर विश्वास जताते हुए दिनेंद्र दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच में सच्चाई सामने आएगी और उचित कार्रवाई होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद राम मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ की व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जरजिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम और पांच वक्त का नमाजी बताए जाने के बयान पर भी दिनेंद्र दास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हिंदू धर्म के पूजनीय देवता हैं और उनके बारे में इस तरह की बातें सही नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा

पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा

अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’

अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा

बंगाल में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं

बंगाल में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं

शामली से योगी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले-'जिन्ना के उपासक' विकास और विरासत के विरोधी

शामली से योगी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले-'जिन्ना के उपासक' विकास और विरासत के विरोधी

अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संभालेंगे सतीश गोलचा की जगह

अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संभालेंगे सतीश गोलचा की जगह

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम मोदी के विजन को दर्शाती है भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के विजन को दर्शाती है भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीयूष गोयल

पुरी रथ यात्रा का दूसरा दिन आज, करीब 12 लाख श्रद्धालु पहुंचे पुरी

पुरी रथ यात्रा का दूसरा दिन आज, करीब 12 लाख श्रद्धालु पहुंचे पुरी