Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
एमएसएमई दिवस से पहले दिल्ली में प्राइड वॉकथॉन, भाजपा नेता संजय मयूख बोले- उद्यमियों की ऊर्जा से बढ़ेगा देश सुरक्षा और सामरिक साझेदारी पर फोकस, सीडीएस और सिंगापुर के हाई कमिश्नर के बीच हुई बैठक संयुक्त राष्ट्र मंच का राजनीतिकरण करने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से ही राष्ट्र की समृद्धि कायम रहती है : प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, रात भर हुई भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दावे भ्रामक और निराधार : केंद्र दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, पूरे सप्ताह नहीं सताएगी भीषण गर्मी राष्ट्र की प्रगति के लिए सामूहिक समर्पण जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

राष्ट्रीय

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

24 जून, 2026 01:58 PM

नई दिल्ली : गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अदम्य साहस, शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक, वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए मुगलों के विरुद्ध उनके द्वारा किया गया संघर्ष युगों-युगों तक भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "नारी शक्ति की प्रतीक, वीरता और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय साहस युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति एवं आत्मसम्मान की प्रेरणा देता रहेगा।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाली, नारी शक्ति और शौर्य की अद्वितीय प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव प्रेरणा देती रहेगी।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। सुक्खू ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारतीय अस्मिता, स्वाभिमान और अदम्य पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा को सर्वोपरि रखा। आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य और त्याग को हमेशा याद रखेंगी।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रानी दुर्गावती को नमन करते हुए कहा, "उनका अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एमएसएमई दिवस से पहले दिल्ली में प्राइड वॉकथॉन, भाजपा नेता संजय मयूख बोले- उद्यमियों की ऊर्जा से बढ़ेगा देश

एमएसएमई दिवस से पहले दिल्ली में प्राइड वॉकथॉन, भाजपा नेता संजय मयूख बोले- उद्यमियों की ऊर्जा से बढ़ेगा देश

सुरक्षा और सामरिक साझेदारी पर फोकस, सीडीएस और सिंगापुर के हाई कमिश्नर के बीच हुई बैठक

सुरक्षा और सामरिक साझेदारी पर फोकस, सीडीएस और सिंगापुर के हाई कमिश्नर के बीच हुई बैठक

संयुक्त राष्ट्र मंच का राजनीतिकरण करने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा

संयुक्त राष्ट्र मंच का राजनीतिकरण करने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा

सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से ही राष्ट्र की समृद्धि कायम रहती है : प्रधानमंत्री मोदी

सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से ही राष्ट्र की समृद्धि कायम रहती है : प्रधानमंत्री मोदी

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, रात भर हुई भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, रात भर हुई भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दावे भ्रामक और निराधार : केंद्र

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दावे भ्रामक और निराधार : केंद्र

दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, पूरे सप्ताह नहीं सताएगी भीषण गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, पूरे सप्ताह नहीं सताएगी भीषण गर्मी

राष्ट्र की प्रगति के लिए सामूहिक समर्पण जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्र की प्रगति के लिए सामूहिक समर्पण जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

रास लाफान हादसे में भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कतर के अमीर से की बात

रास लाफान हादसे में भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कतर के अमीर से की बात

भारतीय नागरिक ना करें ईरान की यात्रा, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

भारतीय नागरिक ना करें ईरान की यात्रा, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी