Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
राष्ट्रीय पोषण माह : सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा-2017 से पहले आंगनबाड़ी का पोषाहार शराब माफिया के हाथों में था ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी का भारत पर असर, एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन लंपी स्किन बीमारी : अब तक 36.18 करोड़ से अधिक मवेशियों को एलएसडी प्रतिरोधी टीका लग चुका है राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी

09 सितंबर, 2026 02:48 PM

राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज बुधवार को शुरू हो गया। राज्यभर के 162 नगर निकायों में मतदान हो रहा है, जिनमें जयपुर जिले के 18 निकाय भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

पहले चरण में पार्षद के 5393 पदों के लिए 20,000 से ज़्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन 162 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं।

अलवर शहर में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के काम नहीं करने पर मतदाताओं ने आपत्ति जताई। सवाई माधोपुर और जोधपुर में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण लंबी कतारे लग गईं।

अधिकारियों के अनुसार 162 नगर निकायों में 7683 मतदान केंद्रों पर 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल सकेंगे। जयपुर जिले में 18 नगर निकायों के 565 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

जयपुर जिले में जिन निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं शामिल हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान करने के लिए एक मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने मीडिया से कहा, “यह मेरा क्षेत्र भी है और मेरा मोहल्ला भी है…हम यहां मतदान करने आए हैं, यह लोकतंत्र का पर्व है और मैं इसमें भाग लेने आया हूं…हम आश्वस्त हैं कि बीकानेर में भाजपा जीतेगी।”

राजस्थान के 309 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को कराया जा रहा है। वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्रीय पोषण माह : सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा-2017 से पहले आंगनबाड़ी का पोषाहार शराब माफिया के हाथों में था

राष्ट्रीय पोषण माह : सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा-2017 से पहले आंगनबाड़ी का पोषाहार शराब माफिया के हाथों में था

भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

लंपी स्किन बीमारी : अब तक 36.18 करोड़ से अधिक मवेशियों को एलएसडी प्रतिरोधी टीका लग चुका है

लंपी स्किन बीमारी : अब तक 36.18 करोड़ से अधिक मवेशियों को एलएसडी प्रतिरोधी टीका लग चुका है

कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद

कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय