Monday, August 24, 2026
BREAKING
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी रक्षाबंधन पर जवानों को मिलेगा बहनों का प्यार, पंजाब की महिलाओं ने तैयार कीं 1,100 राखियां सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़ न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध वैश्विक संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

राष्ट्रीय

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले- "युवाओं को प्रेरित करता रहे उनका बलिदान'

24 अगस्त, 2026 12:02 PM

महान क्रांतिकारी और अमर बलिदानी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान देश के युवाओं को सदैव राष्ट्र प्रथम के लिए प्रेरित करता रहेगा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देने वाले महान क्रांतिकारी और अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और दमन के विरुद्ध राजगुरु ने अदम्य साहस, निर्भीकता और राष्ट्रभक्ति के साथ संघर्ष किया। भगत सिंह और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों के साथ उनका संघर्ष भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास का वह गौरवशाली अध्याय है, जिसने देश के युवाओं में स्वतंत्रता की चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।"

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहीद राजगुरु की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए 'एक्स' पोस्ट में कहा, "मातृभूमि की स्वाधीनता को ही अपने जीवन का एकमात्र ध्येय बनाकर राजगुरु ने भगत सिंह और सुखदेव के साथ मिलकर क्रांति की ऐसी ज्वाला प्रज्वलित की, जिसने पूरे स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा व ऊर्जा दी। अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के आगे उन्होंने कभी सिर नहीं झुकाया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया।"

अमित शाह ने कहा कि मात्र 22 वर्ष की आयु में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान देश के युवाओं को सदैव राष्ट्र प्रथम के लिए प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, "भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। मां भारती के वीर सपूत राजगुरु ने अमर शहीद भगत सिंह और सुखदेव के साथ अन्याय और औपनिवेशिक दमन के विरुद्ध अदम्य साहस व निर्भीकता से संघर्ष किया। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, "अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद राजगुरु की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता को सर्वोच्च ध्येय मानकर राजगुरु ने युवा अवस्था में ही क्रांतिकारी आंदोलन का मार्ग चुना। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मात्र 22 वर्ष की आयु में हँसते-हँसते अपना सर्वस्व राष्ट्र के चरणों में अर्पित कर दिया। राजगुरु जी का अमर बलिदान राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च त्याग की प्रेरणा देता रहेगा।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

रक्षाबंधन केवल रक्षा-सूत्र नहीं, बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व : योगी

रक्षाबंधन केवल रक्षा-सूत्र नहीं, बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व : योगी

महाराष्ट्र: अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत

महाराष्ट्र: अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

दिल्ली में डिवाइडर पार कर सामने से आ रही इनोवा से टकराई कार: दो विधायक समेत 6 लोग घायल

दिल्ली में डिवाइडर पार कर सामने से आ रही इनोवा से टकराई कार: दो विधायक समेत 6 लोग घायल

UP चुनाव से पहले सवर्ण नाराज, आंदोलन का आगाज; भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन

UP चुनाव से पहले सवर्ण नाराज, आंदोलन का आगाज; भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन