Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मनोरंजन

राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया यूजर्स को दिए सारे जवाब:बताई मास्क पहनने की वजह, बोले- मैंने कभी भी पोर्नोग्राफी में काम नहीं किया

02 नवंबर, 2022 12:00 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा लंबे समय से पोर्नोग्राफी केस में फंसे हुए हैं। साल 2021 में राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी मामले में सामने आया था, जांच के बाद राज ने 2 महीने मुंबई की बायकुला जेल में ही बिताए। लेकिन जेल के आने के बाद राज ने कभी भी पब्लिक में अपना फेस नहीं दिखाया और न ही कभी पैपराजी के सवालों के जवाब दिए। हालांकि, पब्लिक में किसी से भी बात न करने वाले राज ने 1 नवंबर को ट्विटर पर ट्वीट करके आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। इस सेशन में उन्होंने यूजर्स के सभी सवालों के जवाब दिए। सवाल- जवाब के दौरान राज के दावा किया कि वो कभी भी पोर्नोग्राफी मामले में शामिल नहीं थे। साथ उन्होंने बताया कि किस वजह से वो पब्लिक में हमेशा मास्क पहने रहते हैं। आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान राज ने अपने और शिल्पा के रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की।

राज ने सोशल मीडिया पर किया ट्वीट

1 नवंबर को राज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा - 'आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मैं आस्क मी एनीथिंग का सेशन शुरू करूंगा। इसमें पूछे गए सभी सवालों का जवाब मैं बड़ी ही बेबाकी के साथ दूंगा। ट्रोलर्स भी मुझसे सभी तरह के सवाल पूछ सकते हैं।'

राज ने कहा कभी भी पोर्नोग्राफी में नहीं किया काम
आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने राज से सवाल किया - 'क्या आप पॉर्न मूवीज में बिजनेस करते हो? यूजर के इस सवाल पर राज ने जवाब देते हुए लिखा- 'कभी नहीं किया और न ही कभी करूंगा।'

राज ने बताया शिल्पा से है कितना प्यार

दूसरे यूजर ने राज से सवाल किया- 'क्या आप और शिल्पा साथ में हैं या सिर्फ दिखावा है? राज ने लिखा- 'ये मेरा सबसे फेवरेट सवाल है, प्यार कोई एक्ट नहीं होता है और न ही इसका दिखावा किया जा सकता है। 22 नवंबर को हमारी 13वीं मैरिज एनिवर्सरी है। हमें विश करना मत भूलना।'

मास्क पहनने के पीछे बताई वजह
एक यूजर ने राज से कहा- 'आप हमें अपने मास्क का कलेक्शन दिखाएं।' इस पर राज ने लिखा- 'मेरी कबर्ड में मास्क का कलेक्शन बहुत बढ़ गया है। जब भी मैं इन्हें सही से नहीं रखता हूं, तो ये बाहर आ जाते हैं।' इतने में दूसरे यूजर ने लिखा- 'राज आप अपना मास्क अपने दोस्तों और चाहने वालों के लिए कब उतारेंगे?' इस पर राज ने जवाब दिया- 'मैं अपने दोस्तों और फैंस के लिए मास्क नहीं पहनता हूं। मैं मीडिया के लिए पहनता हूं। मैं अब नहीं चाहता मीडिया को मेरी फोटोज से कोई कंटेंट मिले। मैं मीडिया ट्रायल्स से बेहद दुखी हूं, उनकी वजह से मैंने बहुत कुछ झेला है। इसलिए मैं अब उनके सामने अपना फेस नहीं दिखाना चाहता हूं।'

राज कुंद्रा ने की पोर्नोग्राफी केस पर बात

एक यूजर ने राज से उनकी गिरफ्तारी पर सवाल पूछा- 'भाई आप कैसे अरेस्ट हुए? मतलब क्या आपको किसी ने फंसा दिया था, क्या आपसे कोई फिरौती मांग रहा था या फिर शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ जो हुआ, आपके साथ भी वैसा था? अगर आप ईमानदार इंसान हैं तो हमें बताइए कि इसमें कौन-कौन शामिल था, जो आप अंत तक इसमें फंसे रहे?' राज कुंद्रा ने लिखा- 'यह जल्द ही सामने आएगा। भ्रष्टाचार, राइवलरी कई चीजें हैं। इन सबके बीच में अपने फैंस को बताना चाहता हूं कि मैंने लाइफ में कभी भी पोर्नोग्राफी में हिस्सा नहीं लिया है और न ही पोर्नोग्राफी मैं काम करूंगा।'

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी