Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील, 'हमारी बातें सुनिए, हम आपके ही बच्चे हैं'

14 अगस्त, 2026 11:23 AM

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी है। गुरुवार की शाम देर शाम हुई जोरदार बारिश के बावजूद सैकड़ों छात्र आंदोलन स्थल पर डटे रहे। अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और छात्रा उम्मे हबीबा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों की मांगों पर जल्द पहल करने की अपील की है। दोनों ने भावुक अंदाज में मुख्यमंत्री से छात्रों के साथ बातचीत करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का आग्रह किया है। रांची सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो का अनशन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी है। विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के बावजूद उन्होंने अनशन खत्म नहीं किया है। देवेंद्र नाथ महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से अपील करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री जी, छात्रों की बात सुनिए। उनके साथ बैठिए, उनकी समस्याओं को समझिए और जल्द समाधान की पहल कीजिए।” उन्होंने कहा, ‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए।''


देवेंद्र ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष और अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मामला है।


उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से एक बार फिर आग्रह किया है कि उन्हें आंदोलन स्थल जयपाल सिंह स्टेडियम जाने की इजाजत दी जाए। देवेंद्र महतो के समर्थकों ने भी उन्हें अस्पताल से रिलीज करने की मांग की है।
वहीं, सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी छात्रा उम्मे हबीबा ने भी वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से भावुक अपील की। उन्होंने कहा, ''हम बेहद तकलीफ में हैं। हम सभी आपके ही बच्चे हैं। हमारी बातें सुनिए। हमें यकीन है कि आप बातचीत करेंगे तो हमारी समस्याओं का हल निकल आएगा।''
जयपाल सिंह स्टेडियम में अनशन पर बैठी हबीबा की तबीयत बीते मंगलवार को बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी