Friday, August 28, 2026
BREAKING
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

राष्ट्रीय

रक्षाबंधन पर 'भारत रक्षा पर्व' स्कूली बच्चों ने थल सेनाध्यक्ष को बांधी राखी

28 अगस्त, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के मौके पर स्कूली छात्राओं ने भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को राखी बांधी है। यह कार्यक्रम 'भारत रक्षा पर्व' के तहत आयोजित किया गया। छात्राओं ने थल सेनाध्यक्ष को राखी बांधकर भारतीय सेना के प्रति अपना प्यार, सम्मान और आभार जताया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।

दरअसल रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम ने देशवासियों और सेना के बीच विश्वास, स्नेह और सम्मान के मजबूत रिश्ते को सामने रखा है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय सेना की ओर से ‘भारत रक्षा पर्व’ के तहत ये स्कूली बच्चियां थल सेनाध्यक्ष से मिलीं और देश के सैनिकों के प्रति अपना प्रेम, सम्मान व आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्राओं के नन्हे हाथों से बांधी गई राखियों और उनके चेहरे पर झलकती मासूम मुस्कान ने देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति नागरिकों की भावनाओं को बेहद खूबसूरत तरीके से सामने रखा। छात्राओं ने राखी बांधकर सेना के जवानों और अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा देश की सुरक्षा के लिए उनके समर्पण को नमन किया।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई औपचारिकता भर नहीं है बल्कि यह कार्यक्रम देश की जनता और भारतीय सेना के बीच विश्वास, स्नेह और आत्मीयता के उस शाश्वत रिश्ते को रेखांकित करता है। सेना के जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

रक्षाबंधन का यह अवसर उनके और देशवासियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करने वाला रहा। बच्चों द्वारा थल सेनाध्यक्ष को राखी बांधना इसी भावना का प्रतीक है कि देश का हर नागरिक अपने सैनिकों को परिवार के सदस्य की तरह देखता है। 'भारत रक्षा पर्व' के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले रक्षकों के सम्मान से जोड़ा गया।

कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि भारतीय सेना और देश की जनता के बीच रिश्ता केवल सुरक्षा और जिम्मेदारी का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का भी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार

कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई

कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई

कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद

कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद

नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी

भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी

दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती

दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती

BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर

BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर

E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई

E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई

बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रक्षाबंधन हमारी प्राचीन उपासना और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा: राष्ट्रपति मुर्मु

रक्षाबंधन हमारी प्राचीन उपासना और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा: राष्ट्रपति मुर्मु