Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मनोरंजन

रंगभेद का शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा:कहा- मुझे सांवली और काली बिल्ली कहा गया, टैलेंटेड होने के बावजूद गोरे स्किन वालों से ज्यादा मेहनत करनी पड़ी

07 दिसंबर, 2022 05:41 PM

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच सैलेरी गेप और बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दों पर बातचीत की है। प्रियंका ने कहा है कि उन्हें करियर के शुरुआती दिनों में बॉडी शेमिंग से गुजरना करना पड़ा था। लोग उन्हें डस्की, काली बिल्ली और न जाने क्या क्या कहते थे। प्रियंका का कहना है कि उन्हें उन लोगों की तुलना में ज्यादा काम करना पड़ा जिनके स्किन का रंग गोरा था। प्रियंका ने इसके अलावा ये भी कहा है कि उन्हें पूरे करियर में कभी भी मेल एक्टर के बराबर फीस नहीं मिली

मुझे काली बिल्ली कहा गया- प्रियंका

प्रियंका ने बॉडी शेमिंग पर भी बात करते हुए कहा - 'मुझे ब्लैक कैट कहा गया। मुझे डस्की, सांवली भी कहा गया। मुझे समझ नहीं आता था कि लोग मुझे डस्की क्यों बोलते थे क्योंकि इस देश में अधिकतर जनसंख्या ब्राउन लोगों की ही है।

मुझे लगता था कि टैलेंटेड होने के बावजूद उन लोगों की तुलना में मुझे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी जिनका स्किन गोरा था। खैर उस समय ये सब बातें सही लगती थी क्योंकि लगता था कि जो हो रहा है वो सब नॉर्मल है।'

मेल एक्टर्स के 10% जितनी भी फीस नहीं मिलती थी

मीडिया को दिए रिसेंट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ कड़वे सच को उजागर किया है। प्रियंका ने कहा -'मुझे कभी भी मेल एक्टर जितनी फीस नहीं मिली। मैंने करीब 60 फिल्मों में काम किया है लेकिन किसी फिल्म में मेल एक्टर की तुलना में 10% भी फीस नहीं मिली।

ये काफी बड़ा गैप है और आज भी जो लड़कियां बॉलीवुड में काम कर रही हैं उन्हें भी ये असमानता झेलना ही होगा। अगर मैं आज के डेट में मैं बॉलीवुड में काम करती हूं तो मुझे भी ये झेलना ही पड़ेगा।'

रंगभेद झेलने के बावजूद मैं सफल रही

चीजों को बदलने को लेकर प्रियंका ने कहा - 'मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं मैं एक एंटरटेनर हूं। मैं कानून नहीं बना सकती लेकिन लोगों को इन्फ्लुएंस जरूर कर सकती हूं। मैं चाहती हूं कि अपने लाइफ में कुछ ऐसा करूं जिसका असर दूसरों के भी लाइफ पर पड़े।

मैं अपने आपको खुशनसीब समझती हूं क्योंकि इतनी कठिनाइयों के बाद भी मैं खुद के पैर पर खड़ी हो पाई। मुझे रंगभेद का सामना करना पड़ा साथ ही लोगों ने मेरे लिए बुरी-बुरी बातें भी कहीं लेकिन इन सब के बावजूद मैं सफल रही।

ग्लोबर स्टार बन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि ग्लोबर स्टार हैं। उन्होंने 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में एंट्री लिया था। उन्होंने सनी देओल की फिल्म हीरो से फिल्मों में डेब्यू किया। उनको फिल्म फैशन के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था। बर्फी, सात खून माफ और एतराज जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। वहां वो क्वांटिको जैसी कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रहीं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की और फिलहाल अमेरिका में ही रह रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी