Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

योग दिवस पर राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत अब एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है

21 जून, 2026 11:23 AM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताों ने शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल स्वस्थ शरीर का आधार नहीं है, बल्कि संतुलित और संयमित जीवन जीने का मार्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है।”

उन्होंने आगे लिखा, “योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की उस शक्ति का प्रतीक है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। आइए, इस योग दिवस पर हम सभी स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें।”

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है। यह व्यायाम के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग भी है। मोदी जी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जा रहा है। आइए, संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों।”

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनाकर निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और योग साधकों को सादर प्रणाम। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह हमें स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर ने आज संपूर्ण विश्व को स्वास्थ्य और कल्याण का मार्ग दिखाया है।”

शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज यह विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। रोज योग करें, निरोग रहें।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “योग भारतीय ऋषियों द्वारा विश्व को दिया गया वह अमूल्य उपहार है, जो तन और मन के संतुलन के साथ आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। आइए, ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के संकल्प के साथ योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह