Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’

राष्ट्रीय

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

25 अगस्त, 2026 01:05 PM

नई दिल्ली : निफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के मंगलवार को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र की इस डिजिटल क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूपीआई सिस्टम का शुरू होना भारत के डिजिटल पेमेंट इतिहास का सबसे बड़ा निर्णायक क्षण रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा,"एक दशक पहले यूपीआई की शुरुआत हुई थी और यह भारत की डिजिटल पेमेंट यात्रा में अब तक का सबसे निर्णायक फैसला साबित हुआ है। यूपीआई के व्यापक पैमाने और पहुंच पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।"

उन्होंने देशवासियों से यह भी कहा कि वे यूपीआई के साथ अपने अनुभव साझा करें और बताएं कि इसके आने से उनके जीवन पर क्या असर पड़ा है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई पर वार्षिक लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,162 करोड़ हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में इनकी संख्या 1.78 करोड़ थी।

यूपीआई लेनदेन की कुल वैल्यू वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 314 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 2016-17 में 0.07 लाख करोड़ रुपए थी। यह बीते एक दशक में करीब 4,000 गुना की बढ़ोतरी दिखाता है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से 25 अगस्त, 2016 को यूपीआई को लॉन्च किया था। आज के समय में यह देश के डिजिटल भुगतान प्रणाली की रीढ़ बन गया है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई के बड़े पैमाने, भरोसे और इंटरऑपरेबिलिटी को दुनिया भर में पहचान मिली है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने इसे ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना है। 2025 तक, दुनिया भर में होने वाले रियल-टाइम पेमेंट ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में यूपीआई की हिस्सेदारी लगभग 49 प्रतिशत थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

हमेशा हिंदुओं को क्यों निशाना बनाते हो?, राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू

हमेशा हिंदुओं को क्यों निशाना बनाते हो?, राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू