Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत • यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया • दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट • पटाखों से जलने की घटनाओं के लिए पीजीआई तैयार, प्रो. अतुल पाराशर बोले- उपचार से बेहतर है बचाव • केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के बीच कैदियों के तबादले की मंजूरी दी • पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • बागडोगरा में एयर वॉरियर्स से मिले राजनाथ सिंह, बोले-अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत • देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है: संजय राउत • आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

राष्ट्रीय

यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

07 नवंबर, 2026 05:17 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत पदधारकों का महंगाई भत्ता (डीए) 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इस संबंध में शासनादेश भी शनिवार को जारी किया गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नवंबर 2026 के नियमित वेतन के साथ किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

योगी सरकार का यह निर्णय प्रदेश के नियमित कर्मचारियों के साथ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और अन्य पात्र कर्मचारी वर्गों को भी राहत देने वाला है। शासनादेश के अनुसार, 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर के भुगतान के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए व्यवस्था निर्धारित की गई है।

सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से जुड़े कर्मचारियों के एरियर की राशि आयकर एवं सरचार्ज की कटौती के बाद निर्धारित सीमा के अंतर्गत उनके भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी। यह राशि 1 नवंबर 2027 तक खाते में जमा रहेगी। विशेष परिस्थितियों में अंतिम प्रत्याहरण के नियम लागू होंगे। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से आच्छादित कर्मचारियों के मामले में एरियर की 10 प्रतिशत राशि उनके टियर-1 पेंशन खाते में जमा की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार नियोक्ता के रूप में एरियर की 14 प्रतिशत राशि के बराबर अंशदान भी टियर-1 खाते में जमा करेगी। शेष 90 प्रतिशत राशि पीपीएफ खाते में जमा कराई जाएगी अथवा एनएससी के रूप में दी जाएगी।

एनएससी उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित राशि नकद प्रदान की जाएगी। सरकार ने सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके कर्मचारियों को विशेष राहत दी है। शासनादेश जारी होने से पहले जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं, जो 1 जुलाई 2026 से शासनादेश जारी होने की तारीख के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं अथवा अगले छह माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें महंगाई भत्ते के बकाये की पूरी धनराशि नकद दी जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट

दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के बीच कैदियों के तबादले की मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के बीच कैदियों के तबादले की मंजूरी दी

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बागडोगरा में एयर वॉरियर्स से मिले राजनाथ सिंह, बोले-अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत

बागडोगरा में एयर वॉरियर्स से मिले राजनाथ सिंह, बोले-अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत

देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है: संजय राउत

देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है: संजय राउत

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी भी होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी भी होंगे शामिल

त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं