Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत • यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया • दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट • पटाखों से जलने की घटनाओं के लिए पीजीआई तैयार, प्रो. अतुल पाराशर बोले- उपचार से बेहतर है बचाव • केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के बीच कैदियों के तबादले की मंजूरी दी • पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • बागडोगरा में एयर वॉरियर्स से मिले राजनाथ सिंह, बोले-अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत • देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है: संजय राउत • आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

राष्ट्रीय

देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है: संजय राउत

07 नवंबर, 2026 05:05 PM

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी को देश की परवाह नहीं है, बस सांप्रदायिक राजनीति करनी है।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी होने पर सवाल उठाए। अखिलेश ने पूछा कि सीएम को कैसे पता कि जिनके वोट काटे गए, वे हिंदू थे।

संजय राउत ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सीएम योगी अब दावा कर रहे हैं कि हिंदू वोट हटा दिए गए हैं। उन्होंने हिंदुओं के लिए एक अलग वर्ग भी बना दिया है। हमारा रुख साफ है, जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिसे भी वोट देने का अधिकार है, उसे वह अधिकार मिलना चाहिए, चाहे उसकी जाति या धर्म कुछ भी हो। मैं इस देश का नागरिक हूं और मुझे वोट देने का अधिकार है। अगर किसी ने वह अधिकार छीन लिया है, तो यह हमारा मुद्दा है, न कि यह कि वोटर हिंदू है या मुसलमान। ये लोग अब वोट चोरी के मामले में भी धर्म की राजनीति ले आए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही किया था, अब उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं और महाराष्ट्र में भी ऐसा ही किया है। वे लगातार यह हिंदू-मुसलमान वाला राजनीतिक खेल खेलते रहते हैं। उन्हें देश की कोई परवाह नहीं है।

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर राउत ने कहा कि अयोध्या में ऐसा हमेशा से होता आया है। वहां हर साल दीये जलाए जाते हैं, लेकिन इस बार चुनाव करीब होने की वजह से इनकी संख्या बढ़ गई है। सरकार सामान्य से दो, चार या पांच लाख ज्यादा दीये जला रही है। जब भगवान श्री राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो लोगों ने उनके स्वागत में दीये जलाए थे। उस समय अयोध्या के लोगों ने अपने राजा के स्वागत में दीये जलाए थे। उन्होंने ऐसा अंधेरा दूर करने के लिए किया था, और आखिरकार वह अंधेरा दूर हो गया। अब तो सत्ता में बैठे लोग धर्म की राजनीति कर अंधकार बढ़ा रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। अब दीए जलाने से क्या होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट

दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के बीच कैदियों के तबादले की मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के बीच कैदियों के तबादले की मंजूरी दी

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बागडोगरा में एयर वॉरियर्स से मिले राजनाथ सिंह, बोले-अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत

बागडोगरा में एयर वॉरियर्स से मिले राजनाथ सिंह, बोले-अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी भी होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी भी होंगे शामिल

त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं