Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

युवा शक्ति ने ही बनाया भाजपा को सबसे मजबूत और दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल-टंडन

15 अप्रैल, 2024 04:37 PM

चंडीगढ़। भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि युवा शक्ति अगर किसी भी संगठन के साथ हो तो इसकी सफलता निश्चित है। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की यही ताकत है। टंडन रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सन्नी शाह और तुषार शाह के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामने आए सैकड़ों युवाओं को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा,प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह और अमित जिंदल ने युवाओं के गले में सम्मान स्वरुप भाजपा का पटका डाल कर स्वागत किया और उन्हें भाजपा परिवार का सदस्य बनने पर बधाई दी।
यहां युवा शक्ति को संबोधित करते हुए टंडन ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्र के लिए योगदान देने की अपील की।उन्होंने कहा कि देश का युवा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में हुए परिवर्तन का महत्व समझता है।इसी के साथ उन्होंने अपील की कि वह अपने साथियों और संपर्क के लोगों को भी यह बात समझाएं कि एक जून को मतदान करने का जो मौका उन्हें मिलने वाला है,उसके बाद अगला अवसर पांच साल बाद ही मिलेगा,इसलिए प्रत्याशी चुनने में गलती ना करें। उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ की जनता ने सही निर्णय लिया तो उन्हें अगले पांच साल में इसका और लाभ मिलेगा और अगर गलत जगह बटन दब गया तो परेशानी होगी,क्योंकि यह चुनाव एक ईमानदार सरकार को अगला अवसर देने का और भ्रष्टाचारियों को सत्ता की चाबी से दूर रखने के लिए मिल रहा है।उन्होंने युवा शक्ति से विशेष अपील की कि वे एक जून तक भाजपा को विजयी बनाने के लिए श्रमदान दें और उसके बाद पांच साल तक वह सेवा करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दस साल के कार्यकाल में देश के लिए 18-18 घंटे दिन रात काम किया और हर क्षेत्र में भारत को उन्नत और अग्रणी बनाने में योगदान दिया।आज भारत के पास दिल्ली से मुंबई जाने के लिए सुपर नेशनल हाईवे है,जिसके बारे में कभी सुना जाता था कि इस तरह की सड़क सुपर पावर अमेरिका जैसे देश में है। दुनिया की सबसे बड़ी टनल (अटल टनल)भारत में,दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम मंडपम दिल्ली,मोबाइल प्रोडक्शन में भारत दूसरे नंबर पर है,कभी दुनिया सिर्फ 10 प्रतिशत से भी कम भारत में प्रोडक्शन होता था। आज दुनिया के सबसे ऊंची प्रतिमा से लेकर अनेक मामलों में विश्व भर में भारत नंबर बना है या अग्रणी स्थान पर है,देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ी है।अर्थ व्यवस्था में भारत दसवें स्थान से पांचवें नंबर पर आ चुका है। यह सब कार्य करते हुए मोदी सरकार पर कांग्रेस की तरह भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। पिछले 26 वर्षों में मोदी या तो सीएम रहे या पीएम,मगर कांग्रेस की तरह उन पर कभी भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं है।उन्होंने कांग्रेस को ठग दल बताया,जिसने चंडीगढ़ को एेसा प्रत्याशी दिया है, जो पहले लुधियाना,फिर आनंदपुर साहिब और अब चंडीगढ़ चंडीगढ़ में भाजपा के ईमानदार,मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ता के सामने उतार दिया है। उन्होंने चुनाव के समय दोनों उम्मीदवारों की योग्यता को ध्यान में रखकर वोट करने की अपील युवा शक्ति से की।कर्ण राणा,तु,अनिल कुमार रावत,गुरतेज शाह, आशू,प्रिंस राणा, जसबीर मान सहित काफी संख्या में युवा पहुंचे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार