Monday, September 21, 2026
BREAKING
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’ भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा लागू, पीएम लक्सन ने जताई खुशी 60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन 'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे

राष्ट्रीय

युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि भारत की वर्तमान ताकत : नितिन नवीन

21 सितंबर, 2026 04:56 PM

मेरठ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को युवाओं को नशे और शॉर्टकट से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि युवा रील नहीं, रियल को जिएं और राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन में सबसे आगे रखें। सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य ऑडिटोरियम में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि भारत की वर्तमान ताकत हैं। दुनिया में बड़े बदलाव हमेशा युवाओं के कंधों पर सवार होकर हुए हैं। नितिन नवीन ने कहा कि आज भारत के पास करोड़ों युवाओं की शक्ति है और यही शक्ति देश की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाई दे रही है। अंतरिक्ष से स्टार्टअप और खेल से तकनीक तक भारतीय युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि 100 ऊर्जावान और निष्ठावान युवा देश का भाग्य बदल सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे और शॉर्टकट के बढ़ते प्रभाव से सावधान करते हुए कहा कि आज के समय में ये दोनों चीजें युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही हैं। युवाओं को इनसे बचना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाते हुए मेहनत और निरंतरता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से कहा कि सरकार अवसर और मंच तैयार कर सकती है, लेकिन उस मंच पर प्रदर्शन युवाओं को ही करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा जिस भी क्षेत्र में हैं, उसमें खुद को बेहतर बनाएं। देश के विकास में योगदान देने के लिए राजनीति में आना ही जरूरी नहीं है। इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, उद्यमी और दूसरे क्षेत्रों में काम करने वाले युवा भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


नितिन नवीन ने युवाओं से सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में उलझने के बजाय वास्तविक जीवन में अपनी क्षमता साबित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अनुशासन और निरंतरता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उनका कहना था कि जब युवा सोचता है तो देश आगे बढ़ता है और जब युवा संकल्प लेता है तो नए युग का निर्माण होता है। उन्होंने मेरठ के खेल उद्योग को युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का उदाहरण बताया। कहा कि खेल नगरी मेरठ का हुनर क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक, बैडमिंटन रैकेट और बॉक्सिंग ग्लव्स के रूप में दुनिया तक पहुंच रहा है। भारत से निर्यात होने वाली खेल सामग्री में मेरठ की हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत है।


नितिन नवीन ने मेरठ में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का भी उल्लेख किया। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे प्रदेश के पहले इस खेल विश्वविद्यालय ने अपना पहला सत्र शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और उसे बेहतर मंच देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, नमो भारत और मेरठ मेट्रो जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में प्रदेश के युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


युवा सम्मेलन के दौरान छात्रों ने नितिन नवीन से तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका से जुड़े सवाल पूछे। डॉक्टर ऑफ फार्मेसी के तीसरे वर्ष के छात्र चैतन्य छपारिया ने एआई तकनीक और नवाचार को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया कि आज भारत और दुनिया एआई पर तेजी से निर्भर हो रही है। चैतन्य के अनुसार, नितिन नवीन ने जवाब में कहा कि भारत इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, देश में डेटा सेंटर तैयार किए जा रहे हैं और एआई पर फोकस बढ़ाया जा रहा है। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसे नए पाठ्यक्रम भी शुरू हुए हैं। छात्र हिमांशु राज ने 2047 के विकसित भारत में युवाओं की भूमिका को लेकर सवाल किया।


उन्होंने बताया कि नितिन नवीन ने कहा कि युवा जिस भी क्षेत्र में हैं, उसमें खुद को बेहतर बनाकर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। देश की प्रगति के लिए केवल राजनीति में आना ही जरूरी नहीं है। हर क्षेत्र में बेहतर काम करने वाला युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है। नितिन नवीन ने युवाओं से राष्ट्र प्रथम, अनुशासन एवं निरंतरता और सामाजिक समरसता के तीन संकल्पों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या समाजसेवा—हर काम में यह विचार होना चाहिए कि इससे देश को क्या हासिल होगा। युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए और लक्ष्य से भटकने से बचना चाहिए।


उन्होंने सामाजिक समरसता को भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए युवाओं से भाईचारे, स्वच्छता और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करने का आह्वान किया। संवाद के दौरान युवाओं ने अपनी जिज्ञासाएं और सवाल रखे, जिन पर भाजपा अध्यक्ष ने खुलकर चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा

अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित

नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन

नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन

'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी

'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी

आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे

आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे

बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी

बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी

गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ

गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल