Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

यह पश्चिम बंगाल है, यहां दो संविधान चलते हैं, आ गया दि बंगाल फाइल्स का ट्रेलर

17 अगस्त, 2025 08:32 PM

मुंबई। विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। पश्चिम बंगाल के खूनी और हिंसक राजनीतिक अतीत की पृष्ठभूमि में सेट, दि बंगाल फाइल्स उन सवालों को उठाने की हिम्मत करती है, जिनका जवाब कोई देने की हिम्मत नहीं करता। ट्रेलर के सबसे चौंकाने वाले पल में एक आवाज़ चुप्पी को तोड़ती है, यह पश्चिम बंगाल है, यहां दो संविधान चलते हैं, एक हिंदुओं का, एक मुसलमानों का। एक और किरदार सख्त इरादे के साथ कहता है, सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, भारत का लाइट हाउस है बंगाल। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि दि बंगाल फाइल्स एक चेतावनी है, एक आवाज़ कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे।

हमने ट्रेलर को कोलकाता में लॉन्च करने का फैसला किया ताकि हिंदू नरसंहार की अब तक न बताई गई सच्चाई को सही तरीके से दिखाया जा सके और आप इसका एक झलक ट्रेलर में देखेंगे। देश को तैयार रहना चाहिए, क्योंकि अगर कश्मीर ने आपको झकझोर दिया, तो बंगाल आपको डराएगा। पल्लवी जोशी ने कहा कि हम समाज के सामने हकीकत का एक और पहलू पेश कर रहे हैं, कुछ ऐसा जो लोगों को सच में देखना चाहिए। द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर दर्शकों को उस डरावनी सच्चाई के करीब लाने की कोशिश है, जिसे फिल्म दिखाएगी। इस फिल्म में हर अभिनय सच्चाई से आता है, जिससे कहानी और भी असरदार बनती है। यह ताकतवर सिनेमा है, जो एक भूली हुई सच्चाई को दिखाने का हौसला रखता है। मुझे उम्मीद है कि ट्रेलर को वही प्यार और अपनापन मिलेगा जो हमारे टीजऱ को मिला था। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि दि बंगाल फाइल्स वह सब है जिसके बारे में दर्शकों ने कभी सोचा भी नहीं था। मेरे लिए, सिनेमा का मतलब है बदलाव लाना और वह दिखाना जो लोग सच में देखना चाहते हैं। मैं आप सभी की तरफ से बोल रहा हूं। यह किरदार हमेशा मुझे आपसे करीब लाया है और यह आपके लिए भी ऐसा ही करेगा।

निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि दि बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह हमारी ईमानदार कोशिश है कि बंगाल की छुपी हुई सच्चाई और भूली हुई कहानी सबको दिखाएँ। बंगाल में जो हुआ, वह सबको पता होना चाहिए, और हम किसी दबाव या योजना के बिना सच बताएँगे। अमेरिका में हमारी प्रीमियर पर मिला प्यार और समर्थन इस फिल्म की अहमियत को दिखाता है। मुझे लगता है कि हर भारतीय, चाहे कहीं भी रहे, इस कहानी से छू जाएगा। जब हम अन्याय के सामने चुप रहते हैं, तो हम पीडि़तों के साथ और बड़ा अन्याय करते हैं। एक देश के रूप में, हमने द कश्मीर फाइल्स के लिए एकजुट होकर खड़े हुए। ऐसे में अब समय है कि हम दि बंगाल फाइल्स के लिए भी यही एकजुटता दिखाएं। द बंगाल फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...