Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार काम के लिए एयर इंडिया ने अदनान सामी का जताया आभार

17 नवंबर, 2025 07:25 AM

मुंबई गायक और संगीतकार अदनान सामी को एयर इंडिया की फ्लाइट में खास सम्मान मिला। क्रू और कैप्टन ने उन्हें एक इमोशनल लेटर देकर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

अदनान सामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लेटर की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी संगीत से मिलने वाली सबसे बड़ी खुशी लोगों के दिलों में अपनी धुनों के जरिए मुस्कान लाना है। मेरे लिए इससे बड़ा तोहफा और कुछ भी नहीं है और मैं इसे कभी हल्के में नहीं लूंगा। आपके प्यार के लिए धन्यवाद, जो मेरे लिए हमेशा खास रहेगा और मुझे, मेरे संगीत को प्रेरित करता रहेगा।"

एयर इंडिया के क्रू और कैप्टन की ओर से दिया गया पत्र बेहद खास था। इसमें लिखा था, "डियर अदनान सामी सर, एयर इंडिया में आपका स्वागत है। आज हमारे साथ ऐसे प्रेरणादायक आर्टिस्ट का होना सम्मान की बात है। हम म्यूजिक इंडस्ट्री में आपके शानदार योगदान के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।"

अदनान सामी अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े रहते हैं। हाल ही में पोस्ट कर उन्होंने जयपुर और बेंगलुरु में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी दी, जिसमें बड़ी संख्या में उन्हें चाहने वाले पहुंचे।

पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत आकर बसे अदनान सामी भारत के प्रति अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। उनकी पहचान खास आवाज ही नहीं बल्कि देश के प्रति प्रेम और समर्थन से भी बनी है। पहलगाम हमले का विरोध हो, आतंकवाद का विरोध हो या 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सरकार का समर्थन, वह अक्सर भारत सरकार की सराहना करते नजर आते हैं।

उन्होंने लिफ्ट करा दे, मौला, कभी तो नजर मिलाओ समेत कई शानदार और एवरग्रीन गानों को आवाज दी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास