Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद केरल के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

09 जून, 2026 11:22 AM

तिरुवनंतपुरम : केरल में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि, पहले से तय परीक्षाओं और इंटरव्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया है कि आईएमडी की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद कन्नूर, कासरगोड और कोझिकोड जिलों में आज स्कूलों और कॉलेज बंद रखे गए हैं। यह छुट्टी सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगी, जिनमें कॉलेज, स्कूल, आंगनवाड़ी, ट्यूशन सेंटर, आईसीएसई, सीबीएसई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और मदरसों समेत धार्मिक शिक्षण संस्थान शामिल हैं। हालांकि, आवासीय स्कूलों पर यह छुट्टी लागू नहीं होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9 जून को केरल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कन्नूर, कासरगोड और कोझिकोड में 24 घंटे के अंदर 204.4 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, वायनाड और मलप्पुरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पांच दिनों की अवधि के दौरान कई जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है, जिनमें पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ शामिल हैं।

10 और 11 जून को मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड अलर्ट पर रहेंगे। 12 जून को एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा है कि अगले सात दिनों के दौरान केरल में कुछ जगहों पर 7 सेमी से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मौजूदा स्थिति के कारण तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है और कम समय में अचानक बहुत तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना को देखते हुए आम लोगों और सरकारी एजेंसियों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और संवेदनशील इलाकों में जरूरी सावधानी बरतें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह