Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

मोदी सरकार के 12 साल: सीएम योगी और धामी ने गिनाईं कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां, किसानों के सशक्तिकरण की सराहना

11 जून, 2026 01:45 PM

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन को सराहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश के अन्नदाता किसान के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के नए अध्याय जुड़े हैं। वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय कृषि क्षेत्र ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है।

सीएम योगी ने कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 सालों में देश के अन्नदाता किसान के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के नए अध्याय जुड़े हैं। ‘बीज से बाजार’ तक किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों ने कृषि को नई शक्ति और किसानों को नया आत्मविश्वास प्रदान किया है।”

पीएम-किसान सम्मान निधि ने आर्थिक संबल दिया
उन्होंने आगे लिखा, “पीएम-किसान सम्मान निधि ने आर्थिक संबल दिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने सुरक्षा का भरोसा जगाया, पीएम-कुसुम ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया और ई-नाम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने किसानों को नए अवसरों और बाजारों से जोड़ा है। अन्नदाता बंधुओं के उत्कर्ष को समर्पित ये गौरवशाली 12 वर्ष ‘किसान समृद्धि से राष्ट्र समृद्धि’ की ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी हैं।”

सीएम धामी ने एक्स पर कहा
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में भारतीय कृषि क्षेत्र ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, सिंचाई और कृषि में तकनीक के बढ़ते उपयोग ने किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। अन्नदाता की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लिए गए निर्णयों ने करोड़ों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।”

हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से पर्वतीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है
उन्होंने आगे लिखा, ”प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी किसान कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से पर्वतीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि बागवानी, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज, कृषि यंत्रीकरण और सीमांत क्षेत्रों के किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए अनेक पहलें की जा रही हैं। उत्तराखंड के किसान को समृद्ध बनाते हुए कृषि को राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह