Monday, August 17, 2026
BREAKING
गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

पंजाब

मोगा में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग में एक युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

11 मार्च, 2026 08:28 PM

मोगा : पंजाब में मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना क्षेत्र में गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुलजीत को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे मोगा के तीन नंबर चुंगी के नजदीक कुलजीत सिंह निवासी वेदांत नगर अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्होंने अचानक कुलजीत सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने कुलजीत सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
इस मामले में डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घायल कुलजीत सिंह से भी पूछताछ की जाएगी, इससे पहले किसी से उसका विवाद तो नहीं हुआ था? इसके साथ ही उसके साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित