Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

'मैं कितना लकी हूं.. जेनेलिया के बर्थडे पर पति रितेश ने लुटाया दिल खोलकर प्यार, शेयर की 'मिसेज' की खूबसूरत तस्वीरें

06 अगस्त, 2025 01:03 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज 5 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके को और भी खास बनाते हुए उनके पति और एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक बेहद इमोशनल और प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। साथ ही रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। उनका ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया संग की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा: "जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी पत्नी, मेरा प्यार। तुम्हारा जन्मदिन मुझे यह याद दिलाता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी का हिस्सा हो।"

उन्होंने आगे लिखा- "तुम एक अद्भुत इंसान हो—तुम मुझे हंसाती हो, हमारे बच्चों की सबसे अच्छी मां हो, एक प्यारी बेटी हो, और एक सच्ची दोस्त हो। तुम में इतनी खूबियां हैं, और तुम हमेशा दूसरों के लिए समय निकालती हो।"

रितेश ने आगे जोड़ा: "तुम मुझे चिढ़ाती हो, मजाक करती हो, दोस्तों के बीच मेरे राज खोलती हो और मुझे शर्मिंदा कर देती हो, लेकिन मैं इन सबको बहुत प्यार करता हूं। तुम हमेशा मेरा साथ देती हो, मेरा हौसला बढ़ाती हो और मेरा सबसे बड़ा सहारा हो। तुम मुझे बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती हो। मैं बहुत लकी हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और अपनी पूरी जिंदगी तुम्हें ये दिखाने में बिताना चाहता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान।"

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी जेनेलिया ट्रेडिशनल लुक तो कभी कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में वह अपने बच्चों संग मस्ती करती दिख रही हैं तो किसी में पति रितेश संग क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। यानि हर तस्वीर में जेनेलिया का अंदाज बेहद ही प्यारा लग रहा है। वहीं, कई तस्वीरों में रितेश अपनी प्यारी पत्नी को बाहों में भरकर प्यार भी लुटा रहे हैं।

रितेश और जेनेलिया की लव स्टोरी
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की पहली मुलाकात साल 2002 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी, जो दोनों की डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 3 फरवरी 2012 को दोनों ने मराठी रीति-रिवाजों से शादी कर ली। आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं और इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास