Sunday, September 06, 2026
BREAKING
बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत ‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

राष्ट्रीय

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

06 सितंबर, 2026 02:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मेट्रो से सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, “मेट्रो मोमेंट्स कल शाम एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) की यात्रा और वहां से लौटते समय हुई बातचीत की है।”

यह वीडियो शनिवार शाम एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) के शताब्दी समारोह में जाने और वहां से लौटने के दौरान का है। वीडियो में पीएम मोदी मेट्रो में मौजूद लोगों, खासकर बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों से हाथ मिलाते नजर आए और उन्होंने बच्चों से उनके नाम पूछे, साथ ही यह भी पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। बच्चों की टोली से पीएम मोदी ने पूछा, “जन्माष्टमी मनाई कि नहीं?” इस पर बच्चों ने एक सुर में हामी भरी और जवाब दिया, “हां, हमने मनाई।”

इसके बाद पीएम मोदी ने कुछ बच्चों को अपने पास बैठाया। उनमें से एक बच्चा यह कहता नजर आया कि आज 5 सितंबर है, शिक्षक दिवस है। हमारे साथ एस राधाकृष्णन नहीं हैं, जिन्होंने अपने जमाने में ढेर सारे विद्यार्थियों को प्रेरित किया था, लेकिन आज हमारे पास आप हैं, जो पूरे भारत को प्रेरित करते हैं। इसके लिए मैं आपको बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।

मेट्रो में मौजूद एक अन्य बच्चा ने “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥” श्लोक कहकर पीएम मोदी से मुलाकात की। मेट्रो में कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं और उनमें से कुछ के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने बच्चे के सिर पर हाथ रखकर स्नेह दिया। मेट्रो में एक छोटा बच्चा आकर पीएम मोदी से हाथ मिलाते नजर आया और यह कहता दिखा कि मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं। इस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, “सचमुच में।”

इसके बाद एक महिला पीएम मोदी से आकर बोली कि मैं चंदौली से हूं। इस पर पीएम मोदी ने बताया कि मैं भी बगल में काशी का हूं। महिला ने बताया कि मेरा मायका काशी ही है। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा, “कैसा लगता है आपको काशी?” महिला ने कहा कि काशी बहुत तेज गति से विकसित हुआ है। फिर पीएम मोदी ने पूछा कि काशी के लोग खुश हैं? अच्छा काम हो रहा है? इस पर महिला ने ‘हां’ में जवाब दिया।

इसके बाद पीएम मोदी फिर कुछ विद्यार्थियों से बात करते नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा, “आप किताब पढ़ते हैं, कौन सी किताब पढ़ते हैं?” बच्चों ने कहा कि हम नॉवेल और एकेडमिक किताबें पढ़ते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ऑटोबायोग्राफी और बायोग्राफी भी पढ़नी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू