मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म डकैत का टीजर रिलीज हो गया है। मृणाल ठाकुर, अदिवि सेश और अनुराग कश्यप स्टारर फिल्म डकैत का का धांसू टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म डकैत का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। टीजर में मृणाल, अनुराग और अदिवि का धमाकेदार अंदाज देखने को मिला है। टीजर की शुरुआत होती है मृणाल ठाकुर के इंटेंस लुक से। उसका अतीत उसे बर्बाद करने के लिए उसके पीछे पड़ गया है।
मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म डकैत का टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक्स के साथ रीयूनियन। कड़वी? नहीं। विनाशकारी हां, बिल्कुल। फिल्म डकैत 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म डकैत में मृ़णाल ठाकुर,अदिवि सेश, और अनुराग कश्यप के अलावा प्रकाश राज, जैन मैरी खान, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।