Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

16 अप्रैल, 2026 11:23 AM

मुंबई : लोकप्रिय कोर्ट ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है-2' में मिंटू का किरदार निभाने वाले अभिनेता अंजुम बत्रा ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अपने किरदार को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिंटू ज्यादातर वीडी त्यागी की परछाई जैसा था। वह एक वफादार दोस्त है, जो अपने लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहता था और दोस्ती को बहुत ही खूबसूरती से निभाता था। उससे सीखने के लिए बहुत कुछ है। पहले सीजन में मिंटू का किरदार मुख्य रूप से कॉमेडी तक सीमित था, लेकिन सीजन-2 में इस किरदार को काफी गहराई दी गई। मुझे खुद उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के इतने अलग-अलग पहलू दिखाए जाएंगे। इस बार उसके साथ एक लव ट्रैक है, जिम्मेदारी का गहरा एहसास और सुजाता के साथ चैंबर में हल्की-फुल्की नोक-झोंक भी है। अभिनेता ने निर्देशक राहुल पांडे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कहानी में बहुत अच्छी गहराई जोड़ी। लेखकों ने शो को दिलचस्प बनाया है। निर्देशक राहुल पांडे ने इसे शानदार तरीके से पेश किया।

अभिनेता ने अपने किरदार और असल जिंदगी के बीच फर्क पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, "जब कोई एक्टर किसी किरदार को निभाता है, तो उसकी अपने व्यक्तित्व का कुछ हिस्सा किरदार में आ ही जाता है। इसलिए मिंटू में मेरी थोड़ी-बहुत समानताएं जरूर हैं, लेकिन कुल मिलाकर हम दोनों काफी अलग इंसान हैं।"

शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए अंजुम बत्रा ने बताया कि सेट पर हर समय हंसी-मजाक का माहौल रहता था। कैमरे के पीछे की कॉमेडी स्क्रीन पर दिखने वाली कॉमेडी से कहीं ज्यादा मजेदार होती है। रवि किशन के साथ काम करना बहुत सुखद अनुभव था। उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है। बाकी को-एक्टर्स भी पूरे दिन माहौल को जोश भरा और जिंदादिल बनाए रखते थे।

अभिनेता ने सीरीज में कॉमेडी और गंभीरता के बीच संतुलन पर लेखक और निर्देशक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "लेखकों ने कहानी को समझदारी से लिखा है, जहां समाज को सार्थक संदेश देना था, वहां उन्हें असरदार तरीके से पेश किया, लेकिन कॉमेडी का अंदाज भी कहीं नहीं खोया। डायरेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि स्क्रीन पर यह बैलेंस अच्छे से दिखे। यह एक बेहतरीन मेल है। जरूरत पड़ने पर गंभीर और जरूरत पड़ने पर मजेदार।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो