Sunday, August 09, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में लिया हिस्सा दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है पुडुचेरी पुलिस : गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा' गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू भविष्य के युद्ध के लिए सेना की तैयारी, आत्मनिर्भरता व नवाचार पर फोकस देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में लिया हिस्सा

09 अगस्त, 2026 04:19 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में देहरादून और इसके आस-पास के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। ये इस बात का प्रमाण है कि देश की आन-बान-शान के लिए देवभूमि उत्तराखंड के लोग कभी पीछे नहीं हटे हैं।

सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज शुरू हो रही यह तिरंगा यात्रा कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं है। यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ एक विशिष्ट यात्रा है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के गौरव के उत्सव की यात्रा है। उन्होंने कहा कि आज उमड़ा हुआ यह जनसैलाब और सभी के हाथों लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्रभक्ति की भावना देवभूमि के कण-कण में रची और बसी है। यह हर एक के सीने में विद्धमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों की आन-बान-शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके केसरिया रंग में हमारे वीरों का साहस और त्याग है। इसके सफेद रंग में शांति और सत्य का संदेश है। हर रंग में हमारी समृद्धि और विकास की आशा है तो इसका अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जब तिरंगा आकाश में लहराता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह तिरंगा झंडा हमें यूं ही नहीं मिला है। इस ध्वज की रक्षा के लिए मां भारती के सबूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राण दे दिया और फांसी के फंदों को चूम लिया। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक युग तक के वीरों ने तिरंगे की साख पर कभी कोई आंच नहीं आने दी। इसलिए जब तिरंगा हमारे हाथ में होता है तो यह हमें गौरव की अनुभूति कराता है।”

सीएम धामी ने कहा कि आज जब हम सभी तिरंगा लेकर आगे बढ़ेंगे तो हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम देश की एकता, अखंडता और रक्षा के लिए हमेशा कदम आगे बढ़ाएंगे। जब भी देश के सामने कोई चुनौती या संकट आएगा तो हम उसका हर संभव तरीके से सामना करेंगे।

वहीं, कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा में देहरादून और इसके आस-पास के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। ये इस बात का प्रमाण है कि देश की आन-बान-शान के लिए देवभूमि उत्तराखंड के लोग कभी पीछे नहीं हटे हैं और आज भी सभी के दिलों में देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लगातार ये अभियान चलेगा। जगह-जगह इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं निकलेंगी और हम सभी का राष्ट्र भक्ति का संकल्प और मजबूत होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है पुडुचेरी पुलिस : गृह मंत्री अमित शाह

दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है पुडुचेरी पुलिस : गृह मंत्री अमित शाह

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा'

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा'

गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू

गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू

भविष्य के युद्ध के लिए सेना की तैयारी, आत्मनिर्भरता व नवाचार पर फोकस

भविष्य के युद्ध के लिए सेना की तैयारी, आत्मनिर्भरता व नवाचार पर फोकस

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत कियाः राजनाथ सिंह

हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत कियाः राजनाथ सिंह