Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

मनोरंजन

मुकेश खन्ना ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल:पठान के बेशरम रंग सॉन्ग पर बोले- हमारा देश कोई स्पेन नहीं बन गया, जो इस तरह के गाने लाए जाएं

16 दिसंबर, 2022 05:52 PM

बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के सॉन्ग 'बेशरम रंग' पर रिएक्ट करते हुए इसे अश्लील बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है सेंसर बोर्ड को ऐसे गोनों को पास ही नहीं करना चाहिए। वहीं स्वरा भास्कर ने इस सॉन्ग को सपोर्ट करते हुए BJP लीडर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मुकेश ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

मुकेश खन्ना ने बेशरम रंग सॉन्ग के बारे में बात करते हुए कहा, 'आज कल के बच्चे टीवी और फिल्म देख कर बड़े हो रहे हैं। इसलिए सेंसर बोर्ड को ऐसे गानों को पास ही नहीं करना चाहिए। हमारा देश कोई स्पेन नहीं बन गया, जो इस तरह के गाने लाए जाएं। सेंसर बोर्ड इस तरह गाने को पास ही क्यों करता है।'

ये रंग बहुत संवेदनशील है

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'क्या इस सॉन्ग को बनाने वाले को पता नहीं है कि भगवा रंग एक धर्म और सम्प्रदाय के लिए बहुत मायने रखता है। ये रंग बहुत संवेदनशील है। हम इसे भगवा कहते हैं, जो शिवसेना के झंडे में भी है और हमारे RSS में भी है। अगर उनको ये पता है, तो इस सॉन्ग को बनाने वाले ने क्या सोच कर इसे बनाया है।

स्वरा भास्कर ने किया इस सॉन्ग को सपोर्ट

वहीं स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए 'बेशरम रंग' को सपोर्ट किया। उन्होंने एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश में BJP सरकार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' की रिलीज पर रोक लगा सकती है, क्योंकि फिल्म के गाने में 'एक मुस्लिम आदमी केसरिया रंग के कपड़े पहने लड़की को छू रहा है।' इस आर्टिकल को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, 'मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से.. एक्ट्रेसेस के कपड़ों को देखने से फुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते??'

बेशरम रंग की वजह से विरोध में फंसी है फिल्म

पठान का 'बेशरम रंग...' सॉन्ग जब से रिलीज हुआ है, तब से मुसीबत में फंसा हुआ है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है, इसे लेकर फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस सॉन्ग को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस सॉन्ग को सेंसर बोर्ड को पास ही नहीं करना चाहिए था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी