आगरा। मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट 24 देशों की सुंदरियों ने मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। ग्रांड फिनाले से पहले सुंदरियों ने ताजमहल में फोटो सेशन कराया और ताजमहल की खूबसूरती को निहारा।
जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने बताया कि 31 अगस्त को जयपुर में ग्रांड फिनाले आयोजित किया जायेगा जिसमें कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिकन, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मैक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैरागुए, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रीको, रोमानिया, स्पैन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे की सुंदरियां हिस्सा लेंगी।