Monday, August 10, 2026
BREAKING
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’ जापान में टाइफून नंबर 15 को लेकर हाई अलर्ट, पीएम तकाइची ने दी सावधानी बरतने की सलाह अमेरिका-ईरान समझौते के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित

राष्ट्रीय

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क'

10 अगस्त, 2026 12:15 PM

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में ढहाए जाने और इसके विरोध में हुए आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव नजदीक आते ही भाजपा संतगुरु श्री रविदास जी के नाम पर कलश यात्रा निकालकर समाज को उनके 'बेगमपुरा' के लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर रही है। मायावती ने समाज को भाजपा और आप की राजनीति से सतर्क रहने की अपील करते हुए संत रविदास जी के सम्मान, समानता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा है, "जैसा कि विदित है कि 10 अगस्त 2019 को दिल्ली के तुगलकाबाद में संतगुरु श्री रविदास जी के पवित्र गुरुघर को बुलडोजर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया था। इसके विरोध में देशभर की संगत जब लोकतांत्रिक ढंग से सड़कों पर उतरी तो तब उन्हें लाठीचार्ज, आंसू गैस, गिरफ्तारियां और मुकदमों आदि का सामना करना पड़ा। काफी लोगों को जेल भी जाना पड़ा।"

मायावती ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि गुरुघर की भूमि भी छीन ली गई और आज भी संगत को लोहे के अस्थायी टीन शेड में अपने गुरुजी को माथा टेकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाली है और आज भी समाज की स्मृति में अंकित है।
उन्होंने लिखा, "अब पंजाब चुनाव नजदीक आते ही वही भाजपा संतगुरु श्री रविदास जी के नाम पर कलश यात्रा निकालकर गुरुजी के बेगमपुर शहर के लक्ष्य से समाज को भटाकने का प्रयास कर रही है।"

बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, "पंजाब के धलेता गांव में गुरुघर की दीवार गिराए जाने पर जब संगत और बसपा ने आवाज उठाई तो गिरफ्तारियां की गईं। अंत में फिर आम आदमी पार्टी की सरकार को झुकना पड़ा और गुरुघर का पुननिर्माण कराना पड़ा।"

उन्होंने कहा कि ऐसे में समाज भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति से सतर्क रहें। पराधीनता का अंत और बेगमपुरा का संकल्प संतगुरु श्री रविदास जी सम्मान यात्रा जो तुगलकाबाद से धलेता गांव तक पहुंच रही है, जिसमें समूह संगत सादर आमंत्रित हैं।

मायावती ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संतगुरु श्री रविदास जी बेगमपुरा के आदर्श, सम्मान, समानता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और गुरुघरों की गरिमा, धार्मिक अधिकारों व संतगुरु श्री रविदास जी के सपनों के अनुरूप पराधीनता मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प को मजबूत बनाएं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ईडी प्रमुख राहुल नवीन को अगस्त 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला

ईडी प्रमुख राहुल नवीन को अगस्त 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला