Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

"मानव को हो मानव प्यारा, एक दूजे का बने सहारा" को चिरतार्थ करते निरंकारी श्रद्धालु

13 फ़रवरी, 2023 09:41 AM
मोहाली : निरंकारी  सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश "मानवता रगों में दौड़ती है " का यही अभिप्राय है कि मानव शरीर में दौड़ने वाला रक्त ही मानवता का परिचायक है। रक्तदान किसी भी रंग,भेद,नस्ल, जाति को देखकर नहीं किया जाता बलिक रक्तदान केवल दूसरे मानव के कल्याण के लिए ही किया जाता है। इसी भावना को लेकर मोहाली के टीडीआई स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्री एच0एस0 चावला जी, मैम्बर इंचार्ज ब्रांचीज, चण्डीगढ ,पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मु कश्मीर जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एलोपैथिक डिस्पेंसरी का भी शुभारंभ किया।इस अवसर पर 180 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया। 

इस अवसर पर श्री  एच0एस0 चावला जी मैम्बर इंचार्ज ब्रांचीज ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्त सम्बंधों  से भाईचारा बनता है, वही रक्तदान से रक्त संबंध बनते हैं। यही  रक्तदान की श्रेष्ठता है। इस का बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने हरदेव वाणी में बहुत सुंदर चित्रण किया है- 'मानव को हो मानव प्यारा, एक दूजे का बने सहारा। यही तो निरंकारी श्रद्धालु विश्व भर में रक्तदान शिविरों में रक्तदान करके कर रहे हैं। 
 
इस अवसर पर टीडीआई भवन के इंचार्ज श्री गुरु प्रताप सिंह और मोहाली ब्रांच की संयोजक डॉ जे0के0 चीमा जी ने श्री एसएस  चावला जी, चंडीगढ़ के  जोनल इंचार्ज श्री ओ0पी0निरंकारी,

रक्तदाताओं, डॉक्टरों की टीम तथा गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन व धन्यवाद किया।  चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज श्री ओ0पी0निरंकारी जी ने बताया कि 1986 से लगातार रक्तदान शिविरों का यह लड़ी चली आ रही है। सतगुरु के आदेश को ही सर्वोच्च मानते हुए मानवता के कल्याण के लिए श्रद्धालु अपने आप को अर्पित व समर्पित करते हैं, जिसकी मिसाल यह रक्तदान शिविर है। इसी प्रकार एलोपैथिक डिस्पेंसरी की शुरुआत का भी मुख्य उद्देश्य अध्यात्म के साथ साथ मानव कल्याण के अन्य क्षेत्रों में सामाजिक  सहयोग को बढ़ावा देना है।

रक्त संग्रहित करने गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल सेक्टर 16 की डॉ सिमरजीत व सामान्य अस्पताल, मोहाली डॉ तानिया के नेतृत्व में  टीम ने पहुंचकर रक्त के यूनिट एकत्रित किए।
 
Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान