Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

पंजाब

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

26 मार्च, 2026 08:59 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को मजबूत करने के लिए लगातार जन-केन्द्रित कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने देते हुए बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराकर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बनाया जा रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान पंजाब सरकार द्वारा लगभग ₹28 करोड़ की लागत से 7.37 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड मुफ्त वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत कर रही है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में।

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत राज्य की 13.65 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पिछड़े वर्गों की महिलाओं को न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि वे अपनी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक हुई हैं, जिससे वे अधिक स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि ‘नई दिशा’ योजना के तहत राज्य के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को 9 सैनिटरी पैड मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं को यह आवश्यक सुविधा नियमित और आसानी से मिलती रहे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहल मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और सामाजिक धारणाओं को तोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और महिलाओं तथा किशोरियों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान ₹14.60 करोड़ की लागत से 3.68 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे अधिक संख्या में महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “मान सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर महिला को स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और कोई भी महिला बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।”

उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए इस प्रकार की महिला-केंद्रित और जनहितैषी योजनाओं को लगातार जारी रखेगी, ताकि राज्य में महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट