Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

महिलाओं की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित करेगाप्रोजेक्ट हिफाज़त

13 जून, 2025 04:19 PM
नवांशहर  (मनोरंजन कालिया ): डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, आज जिला प्रोग्राम अधिकारी जगरूप सिंह की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट हिफाज़त के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए और अधिक पुख्ता प्रबंध किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
 
जिला प्रोग्राम अधिकारी ने विभिन्न ब्लॉकों से हाज़िर हुए आंगनवाड़ी सुपरवाइज़रों को प्रोजेक्ट हिफाज़त की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया एक ठोस कदम है। इसमें विभिन्न विभागों — पुलिस, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार द्वारा विस्तृत निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनमें हर विभाग की भूमिका स्पष्ट की गई है।
 
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी कंचन अरोड़ा ने बताया कि प्रोजेक्ट हिफाज़त का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की हिंसा (जैसे मानसिक, शारीरिक, यौन या आर्थिक हिंसा) की शिकार महिला को हर संभव सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट हिफाज़त के तहत महिलाओं को शेल्टर प्रदान करना, मेडिकल सुविधा प्रदान करना, काउंसलिंग सुविधा या आवश्यकता अनुसार पुलिस विभाग के सहयोग से एफ.आई.आर दर्ज कराने जैसी सेवाएं दी जाएंगी।
 
उन्होंने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी केस की प्राप्ति पर संबंधित सीडीपीओ  जो कि प्रोजेक्ट हिफाज़त के तहत प्रोटेक्शन ऑफिसर नामित किए गए हैं द्वारा अपने सर्कल प्रोटेक्शन ऑफिसर (सुपरवाइज़र), महिला मित्र पीड़िता के घर का विज़िट करेंगे और ज़रूरत अनुसार उसे आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट के अंतर्गत डील किए गए मामलों की मासिक रिपोर्ट नोडल अधिकारी (जिला प्रोग्राम अधिकारी) को प्रस्तुत की जाएगी।
 
मौके पर पुलिस विभाग से डीएसपी (डी) निर्मल सिंह ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि इस प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली और किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला एवं बच्चों के मामलों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूर्ण सहयोग देगा। साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 और पुलिस विभाग के आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर कॉल कर घटना की सूचना दे सके और पुलिस सहायता प्राप्त कर सके।
 
मीटिंग के दौरान नवांशहर जिले के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों से आई आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन सोनिया अंग्रिश, जिला वूमेन हब कोऑर्डिनेटर सुप्रिया ठाकुर, सखी वन स्टॉप सेंटर से हिमशिखा और जिला प्रोग्राम ऑफिस से सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये