Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

मलयालम फिल्म 'इनोसेंट' 7 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

28 अक्टूबर, 2025 08:46 AM

तिरुवनंतपुरम : अभिनेता अल्ताफ सलीम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इनोसेंट' की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। यह एक रोड मूवी है।

अल्ताफ सलीम और अनारकली मारिकर की पॉपुलर जोड़ी, जो पिछले साल 'मंदाकिनी' से दर्शकों के दिलों पर राज कर चुकी है, अब इस कॉमेडी ड्रामा में फिर से साथ नजर आएगी।

फिल्म की खासियत यह है कि इसमें मलयालम टीवी इंडस्ट्री के कई नए चेहरे काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सतीश थानवी ने किया है, जो एक नवोदित फिल्म निर्माता हैं। वह हिट सीरीज ‘उप्पुम मुलकुम’ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स के लिए काम किया है।

खास बात यह है कि तंजानियन सोशल मीडिया सेंसेशन किली पॉल इस फिल्म के जरिए मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। किली, जो इंडियन सॉन्ग्स के लिप-सिंक वीडियोज से वायरल हुए हैं, फिल्म में ग्लोबल फ्लेवर ऐड करेंगे। इस फिल्म का निर्माण एलिमेंट्स ऑफ सिनेमा के बैनर तले श्रीराज ए.डी. कर रहे हैं।

डायरेक्टर सतीश थानवी 'इनोसेंट' को एक ऐसी यात्रा मानते हैं, जो हल्के-फुल्के मुद्दे को हास्य के रंग में पेश करती है, साथ ही समाज के बिगड़ते नैतिक ढांचे पर भी चुपके से सवाल उठाती है। फिल्म की कहानी एक युवा सरकारी कर्मचारी विनोद की, करुनागपल्ली से तिरुवनंतपुरम तक, की बस यात्रा पर टिकी है।

अल्ताफ सलीम फिल्म में विनोद का किरदार निभा रहे हैं। अल्ताफ के अलावा फिल्म में जोमन ज्योतिर और अनारकली मारिकर भी हैं। अन्य कलाकारों में अजीज नेदुमंगद, रियाज नरमकला, अन्ना प्रसाद, जॉली चिरायथ, आदिनाद शशि जैसे कई नए कलाकार शामिल हैं।

'इनोसेंट' की कहानी शिहाब करुणागप्पल्ली ने लिखी है। फिल्म का संगीत जय स्टेलर ने दिया है और इसके गीत विनायक शशिकुमार ने लिखे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, करुणागप्पल्ली और अट्टिंगल में हुई है। फिल्म का छायांकन निखिल एस. प्रवीण ने किया है। इसकी एडिटिंग रियास ने की है। इस फिल्म को सेंचुरी फिल्म्स डिस्ट्रीब्यूट कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास