Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा समेत बड़े नेताओं को मिला नोटिस, काकोली घोष के बेटे ने दे दी धमकी

14 जून, 2026 11:25 AM

टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा समेत कई वरिष्ठ टीएमसी नेताओं को लीगल नोटिस भेजते हुए माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके बारे में गलत जानकारियां फैलाई गई हैं। ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा समेत बड़े नेताओं को मिला नोटिस, काकोली घोष के बेटे ने दे दी धमकी टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष के बेटे डॉ. वैद्यनाथ घोष ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समेत कई बड़े नेताओं को नोटिस भेजते हुए सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी करने की मांग की है। उन्होंने सांसद महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और सोनाली गुहा को नोटिस भेजा है। वकील पूजा शुक्ला के माध्यम से यह नोटिस भेजा गया है। वैद्यनाथ का कहना है कि उनके टिकट मांगने को लेकर झूठे दावे किए गए थे जिनकी वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

डॉ. वैद्यनाथ ने कहा है कि उन्होंने कभी बारासत विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में आने की कोई इच्छा ही नहीं है। इसके बाद भी कई तरह के झूठ बोले गए। उन्होंने कहा कि आईपैक और टीएमसी के लोगों ने ही उनसे कई बार संपर्क किया और चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। इस सिलसिले में उन्होंने कई नामों का भी खुलासा किया है। वैद्यनाथ ने कहा कि श्रीतमा बोस, भूषण राव और सोहम पाल ने उनपर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया था।

शराब पीने की बात पर भी दिया जवाब
डॉ. वैद्यनाथ ने सोनाली गुहा की उस बात को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने शराब पीने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उनका दावा झूठा और अपमानजनक है। इसके अलावा कल्याण बनर्जी की बातों पर भी उन्होंने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उलटी-सीधी बयानबाजी से उनकी प्रोफेशनल इमेज को धक्का लगा है।

कौन हैं डॉ. वैद्यनाथ घोष दस्तीदार
सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. वैद्यनाथ जाने-माने मनोवैज्ञानिक हैं। उन्होंने हार्वर्ड और लंदन के बड़े शिक्षण संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वह इस वक्त अमेरिका के बोस्टन में रहते हैं। नोटिस में उन्होंने कहा है कि उनपर टीएमसी का टिकट मांगने का आरोप लगाया गया था जो कि पूरी तरह गलत है।

डॉ. वैद्यनाथ ने कहा कि इन लोगों को 15 दिन के अंदर माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर इस समय सीमा के अंदर माफी नहीं मांगी जाती है तो वह दीवानी का मुकदमा करेंगे और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उन्हें किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा बनाया जाए। वह राजनीति से दूर रहना चाहते हैं और अपने प्रोफेशन पर ध्यान देना चाहते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह